इंदौर : संतश्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान के बैनर तले मनाए जा रहे 11 दिवसीय श्री दत्त जयंती महोत्सव का समापन गुरुवार को पारंपरिक पालकी यात्रा के साथ हुआ। स्नेहलतागंज स्थित नाना महाराज संस्थान से भगवान दत्त की पालकी यात्रा निकली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः संस्थान पहुंचकर समाप्त हुई। इंदौर के साथ देशभर से आए नाना महाराज के अनुयायियों ने पालकी यात्रा में भाग लिया।दिगंबरा – दिगंबरा श्रीपाद बल्लभ दिगंबरा के नामस्मरण के साथ भजन, कीर्तन करते श्रद्धालु पालकी यात्रा में भगवान श्री दत्तात्रय की भक्ति का अलख जगा रहे थे।
नाना महाराज तराणेकर संस्थान के प्रमुख बाबासाहब तराणेकर ने बताया कि दत्त जयंती उत्सव मनाने की शुरुआत नाना महाराज ने सौ साल पहले उज्जैन जिले के तराना से की थी।1968 से यह उत्सव इंदौर में मनाया जा रहा है।
11 दिवसीय दत्त जयंती महोत्सव में भजन, पूजन, शास्त्रीय गायन और महाआरती सहित अन्य भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Related Posts
January 11, 2023 मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दो दिवसीय व्याख्यान माला 13 जनवरी से
राजेंद्रनगर के श्रीराम मंदिर में होंगे व्याख्यान।
15 जनवरी को मकर संक्रांति पर […]
September 10, 2022 महापौर की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ किया गया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
निगम की कन्वेयर बेल्ट, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नई तकनीक से हुआ विसर्जन।
इंदौर : महापौर […]
June 18, 2023 कवि लबडे वसंत राशिनकर स्मृति अ.भा. सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : आपले वाचनालय और मासिक पत्रिका सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को […]
February 21, 2019 कुम्भ का पुण्यलाभ लेने प्रयागराज रवाना हुआ पत्रकारों का दल इंदौर: यूपी के प्रयागराज में चल रहे भक्ति और अध्यात्म के महाकुंभ का हिस्सा बनकर […]
November 24, 2020 इंदौर- भोपाल सहित 9 जिलों में ज्यादा तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]
July 30, 2021 युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक
इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल […]
June 18, 2020 नियम- शर्तों के साथ प्रशासन ने दी सैलून खोलने की अनुमति इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने ब्यूटी पार्लर, हेयर कटिंग सैलून के संचालन की अनुमति […]