मुम्बई : राजकपूर द्वारा 70 साल पहले शुरू की गई गणेशोत्सव मनाने की परंपरा आरके स्टूडियो के बिकते ही बंद हो गई। कपूर परिवार ने ही परम्परा को जारी रखने में असमर्थता जताई है। आरके स्टूडियो का गणेशोत्सव मुम्बई के फेमस गणेशोत्सव में गिना जाता रहा है। हजारो लोग यहां बप्पा के दर्शनों के लिए पहुंचते थे। विसर्जन जुलूस में भी कपूर परिवार के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे।
ये बताई जा रही है वजह।
सूत्रों के मुताबिक आरके स्टूडियो के बिकने के बाद ऐसी कोई बड़ी जगह कपूर परिवार के पास नहीं बची है जहां भव्यता के साथ गणेशोत्सव मनाया जा सके। इसलिए उन्होंने इसे बंद करने का फैसला लिया। हालांकि लोग इस फैसले को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि छोटे स्वरूप में ही सही पर बप्पा का उत्सव मनाने की परंपरा जारी रखी जानी चाहिए थी।
गोदरेज समूह ने खरीदा है आरके स्टूडियो।
बताया जाता है कि राजकपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की स्थापना की थी। तभी से गणेशोत्सव मनाने की परंपरा भी यहां शुरू हो गई थी। आवारा, श्री 420, मेरा नाम जोकर और राम तेरी गंगा मैली सहित कई फिल्मों और टीवी सीरिअल्स का निर्माण यहां हुआ था। पृथ्वी थिएटर की गतिविधियां भी यहां संचालित होती थी। वर्ष 2017 में आग लगने से आरके स्टूडियो का बड़ा हिस्सा जल गया था। इसके बाद कपूर परिवार ने इसे गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दिया। स्टूडियो तोड़कर अब वहां हाइराइज बिल्डिंग्स और शॉपिंग काम्प्लेक्स के निर्माण की तैयारी की जा रही है।
Related Posts
- March 26, 2023 भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी..!
वाराणसी : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल के कमरे में […]
- May 26, 2022 मंत्रियों, विधायकों का भ्रष्टाचार आपको ले बैठेगा शिवराज जी…
♦️अरविंद तिवारी♦️
एक अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मैं दो दिन पहले महिदपुर में […]
- February 29, 2020 रेलवे पुलिस के जवानों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों जवानों ने कराया परीक्षण इंदौर : रोटरी क्लब मेघदूत और मेदांता अस्पताल के सहयोग से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का […]
- August 2, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन में विराजेंगे शास्त्रोक्त विधि से बनें इंदौर के माटी गणेश इंदौर : अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भगवान राम के दिव्य मंदिर के भूमि पूजन समारोह […]
- August 12, 2020 कैलाश विजयवर्गीय ने कसा कमलनाथ पर तंज, उनमें ढलती उम्र में जागा है ईश्वर के प्रति अनुराग.. इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा धार्मिक […]
- February 11, 2024 छात्रों में वित्तीय कौशल के विकास हेतु बोली प्रतियोगिता बिडविज का आयोजन
पीआईएमआर फाइनेंस क्लब के बैनर तले संपन्न हुई प्रतियोगिता।
विजेता छात्रों को किया गया […]
- September 27, 2023 नीता अंबानी ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
मुंबई : श्रीमती नीता एम. अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक […]