हादसे से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने की लोगों से अपील।
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने लोगों,खासकर युवा और बच्चों से आग्रह किया है कि वे रेलवे लाइनों के आसपास पतंग न उड़ाए, ऐसा करना घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि रतलाम रेल मंडल,पूरी तरह विद्युतीकृत रेल मंडल है। जिन खंडों में दोहरीकरण,आमान परिवर्तन या नई रेल लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है वह भी विद्युतीकरण के साथ हो रहा है।
मेटालिक धागों से लग सकता है जानलेवा झटका।
विद्युतीकृत होने के कारण रेलवे लाइनों के ऊपर 25000 वोल्ट के ओवर हेड तार लगे हुए हैं। उत्तरायण आने वाला है और इस समय काफी संख्या में पतंगे उड़ाई जाती हैं। यह देखने में आया है कि वर्तमान में पतंग उड़ाने के लिए मेटलिक धागे का उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण 25000 वोल्ट के तारों के आस-पास पतंग उड़ाने से उन्हें जान लेवा झटका लग सकता है।
श्री मीना ने पतंग उड़ाने के शौकीन लोगों से अपील की है कि वे रेलवे लाइनों से दूर पतंग उड़ाएं और त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचे।
Related Posts
December 22, 2020 ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाय करने वाले पिता- पुत्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को इंदौर […]
August 12, 2022 कांग्रेस के बहुमत वाली गौतमपुरा नगर परिषद पर कब्जा करने का बीजेपी ने रचा षड्यंत्र
कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया।
गौतमपुरा नगर पंचायत के […]
February 9, 2023 13 फरवरी को सीएम चौहान करेंगे फूटी कोठी ब्रिज का भूमिपूजन
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
55 करोड़ की लागत से बनेगा 6 […]
November 10, 2021 मेरा सम्मान, साधारण तरीके से राजनीति करने वालों का सम्मान है- सुमित्रा ताई
इंदौर : पद्म विभूषण सम्मान मिलने के बाद बुधवार शाम इंदौर पहुंची सुमित्रा महाजन का […]
May 3, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बूथ स्तर तक की जमावट इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश […]
April 5, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य का गांजा किया गया जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'प्रहार अभियान' के […]
July 8, 2020 अब गुरुवार को बटेंगे विभाग, शाम को होगी कैबिनेट की बैठक.. भोपाल : मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के 2 जुलाई को हुए विस्तार के बाद […]