इंदौर : महू थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार को रात 9 बजे के आसपास होना बताई गई है।
महू पुलिस के मुताबिक जिस युवक की हत्या की गई है,उसका नाम विक्की पिता अनूप यादव उम्र 20 साल निवासी जोशी मोहल्ला महू है। विक्की अपने तीन चार दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था। इसी दौरान विक्की की किसी बात को लेकर कहा सूनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने कमर से चाकू निकाल कर विक्की के गले में मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक जिस चाकू से उसने हमला किया वह सब्जी काटने वाला चाकू है। बताया जा रह है कि पार्टी मना रहे चारों युवक आसपास के ही है। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी युवक वहां से भाग चुके थे। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
March 15, 2022 शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पर रोक को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जायज ठहराया, याचिकाएं खारिज
बंगलुरु: शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पहनने पर रोक लगाने के कर्नाटक सरकार के फैसले को […]
May 21, 2021 इंदौर में टोटल लॉकडाउन लगाए जाने पर भड़के विजयवर्गीय और मोघे, तानाशाही भरे निर्णय पर पुनः विचार करने पर दिया जोर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा लगाए गए टोटल लॉकडाउन को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने […]
January 25, 2018 मध्यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी से भोपाल, सोमवार, 22 जनवरी, 2018 । मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार, 26 […]
June 10, 2021 25 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया एक आरोपी
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक आरोपी को खजराना पुलिस ने […]
June 3, 2021 इंदौर में तीन फ़ीसदी से कम हुई संक्रमण दर, अस्पतालों में बहुत कम रह गए कोरोना के मरीज
इंदौर : ये राहत की बात है कि अनलॉक होने के बाद भी शहर में संक्रमण की दर घट रही है। मरीज […]
March 6, 2025 खुले आसमान के नीचे पढ़नेवाले छात्रों की मदद को आगे आए निगमायुक्त
शैक्षणिक सामग्री के साथ हर तरह की मदद का दिया भरोसा।
इंदौर : इंदौर नगर निगम आयुक्त […]
October 17, 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने किया विमोचन।
वचन पत्र में समाज के हर […]