अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा दिया जाता है यह सम्मान।
इंदौर : भारतीय जीवन बीमा निगम के इंदौर मंडल के उत्कृष्ट अभिकर्ता विकास विश्वकर्मा को विश्व की प्रतिष्ठित संस्था एमडीआरटी यूएसए 2025' द्वारा जीवन बीमा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। यूएसए की संस्था
एमडीआरटी यूएसए 2025′ सम्मान के लिए चयनित होने पर इंदौर जीवन बीमा मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, प्रभात कुमार साहू, जिला शाखा इंदौर के प्रमुख वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रतन सिंह मोहनिया, मुख्य बीमा सलाहकार हेमंत झा, सेटेलाइट शाखा प्रभारी पिंकी रामावत ने विश्वकर्मा को बधाई देकर उन्हें जीवन बीमा निगम के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
यह जानकारी देते हुए इंदौर जिले के मुख्य बीमा सलाहकार हेमंत झा ने कहा कि MDRT (USA) विश्व की एक प्रतिष्ठित संस्था है जो उत्कृष्ट अभिकर्ता को विश्वस्तर पर होनेवाले अभिकर्ता सम्मेलन में बुलाकर सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के सबसे बड़े मंडल इंदौर में मुख़्य एवं सेटेलाइट शाखाओं को मिलाकर कुल 52 ब्रांच आती है जिसमें लगभग 20 हजार से अधिक अभिकर्ता कार्यरत हैं।
झा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करने वाले इंदौर रीजन के विश्वकर्मा ऐसे पहले अभिकर्ता हैं जिन्हे अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा `एमडीआरटी यूएसए 2025′ के लिए चयनित किया गया है।
Related Posts
- January 12, 2021 मृत किसानों के सम्मान में युवा कांग्रेस का ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान
इंदौर : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर चलाए जा […]
- February 6, 2020 राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम […]
- October 25, 2016 मुलायम बोले- चुनाव के बाद तय होगा CM; शिवपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए अखिलेश, सपा सपोर्टर्स की नारेबाजी लखनऊ.समाजवादी पार्टी में मतभेदों के बीच मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रेस […]
- March 28, 2023 अमेरिका के एक स्कूल में संदिग्ध हमलावर ने की भारी गोलीबारी
तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत, कई घायल।
हमलावर की भी गोली लगने से हुई […]
- April 18, 2022 निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार, ₹10 हजार के इनामी आरोपी को क्राइम […]
- January 28, 2021 न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, संक्रमण से होने वाली मौतों पर भी लगा अंकुश
इंदौर : कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही कमीं सुखद संकेत दे रही है। बुधवार को संक्रमित […]
- June 8, 2022 महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस की बैठक 9 जून को
भोपाल : नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशी के नामों पर विचार करने के लिए प्रदेश […]