अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा दिया जाता है यह सम्मान।
इंदौर : भारतीय जीवन बीमा निगम के इंदौर मंडल के उत्कृष्ट अभिकर्ता विकास विश्वकर्मा को विश्व की प्रतिष्ठित संस्था एमडीआरटी यूएसए 2025' द्वारा जीवन बीमा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। यूएसए की संस्थाएमडीआरटी यूएसए 2025′ सम्मान के लिए चयनित होने पर इंदौर जीवन बीमा मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, प्रभात कुमार साहू, जिला शाखा इंदौर के प्रमुख वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रतन सिंह मोहनिया, मुख्य बीमा सलाहकार हेमंत झा, सेटेलाइट शाखा प्रभारी पिंकी रामावत ने विश्वकर्मा को बधाई देकर उन्हें जीवन बीमा निगम के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
यह जानकारी देते हुए इंदौर जिले के मुख्य बीमा सलाहकार हेमंत झा ने कहा कि MDRT (USA) विश्व की एक प्रतिष्ठित संस्था है जो उत्कृष्ट अभिकर्ता को विश्वस्तर पर होनेवाले अभिकर्ता सम्मेलन में बुलाकर सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के सबसे बड़े मंडल इंदौर में मुख़्य एवं सेटेलाइट शाखाओं को मिलाकर कुल 52 ब्रांच आती है जिसमें लगभग 20 हजार से अधिक अभिकर्ता कार्यरत हैं।
झा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करने वाले इंदौर रीजन के विश्वकर्मा ऐसे पहले अभिकर्ता हैं जिन्हे अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा `एमडीआरटी यूएसए 2025′ के लिए चयनित किया गया है।
Related Posts
January 16, 2021 सीबीआई ने अपने ही मुख्यालय में की छापेमारी, बैंक फ्रॉड मामले में 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का है आरोप…!
नई दिल्ली : CBI की टीम ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में तलाशी की। सीबीआई को […]
March 23, 2025 इंदौर जिले में 30 मार्च से चलेगा जल गंगा, जल संरक्षण अभियान
नये तालाब बनेंगे, पुराने तालाबों, बावड़ियों तथा कुँओं का होगा जीर्णोद्धार।
सघन […]
December 5, 2020 मामूली विवाद में दोस्त ने ही चाकू मारकर की दोस्त की हत्या
इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर में मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ही दोस्त […]
January 1, 2023 नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने की घर – परिवार में सुख – समृद्धि की प्रार्थना
31 दिसंबर की रात कई स्थानों पर डीजे की धुन पर थिरकते हुए की गई नए वर्ष की […]
December 17, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त किए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष
भोपाल : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति […]
August 27, 2023 आईडीए की बोर्ड बैठक में 200 करोड़ के विकास कार्यों को दी गई हरी झंडी
कन्वेंशन सेंटर के लिए होगी सलाहकार की नियुक्ति।
योजना क्रमांक 171 को समाप्त करने के […]
November 7, 2019 स्वाद और संस्कृति की सौगात पेश करती ‘जत्रा’ का हुआ आगाज इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा स्थानीय पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित मेगा […]