भोपाल : कॉंग्रेस में इन दिनों भगदड़ जैसे हालात बने हुए हैं।एक के बाद एक दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में कॉंग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के करीबी मित्र सुमेर सिंह गाढ़ा और उनके पुत्र धनंजय सिंह ने कॉंग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। सुमेर सिंह ने गुना सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व से बेहद प्रभावित हैं। वे उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में सुमेर सिंह के कई अन्य समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशांक शेखर भी बीजेपी में गए।
कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह ने भी कांग्रेस को तिलांजलि देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, विधायक संजय पाठक, जबलपुर महापौर जगतबहादुर अन्नू भी उपस्थित रहे।
Related Posts
March 30, 2020 इंदौर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत इंदौर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। उसे निजी अस्पताल […]
December 1, 2021 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से इंदौर के प्रियांश सहित चार बैडमिंटन खिलाड़ी बोत्सवाना में फंसे
इंदौर : इंदौर के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांश खुशवानी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन […]
October 29, 2021 खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
खंडवा उपचुनाव -
आदिवासी, राजपूत और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने की कोशिश
इंदौर, […]
October 22, 2021 वाहन चोर को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने बरामद की दो गाड़ियां
इंदौर : सीसीटीवी में कैद शातिर वाहन चोर को पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली ने गिरफ्त में ले […]
September 18, 2020 कांग्रेस ने बीजेपी को दिया तगड़ा झटका, पारुल साहू कांग्रेस में हुई शामिल…! इंदौर : 28 सीटों पर होनेवाले उपचुनाव में अपना पलड़ा भारी मानकर चल रही बीजेपी को कांग्रेस […]
January 11, 2024 प्रभु श्रीराम के स्वरूप में फूल बंगले में विराजे भगवान श्री बालाजी
इंदौर : प्रभु श्री रामचंद्र के दर्शन को लगी लंबी-लंबी कतारें यह दर्शा रही थी कि संपूर्ण […]
April 12, 2020 8 नए मामलों के साथ इंदौर में 3 सौ के पार पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा इंदौर : रविवार का दिन इंदौर के बाशिंदों के लिए राहत भरा रहा। हालांकि 2 कोरोना पॉजिटिव […]