इंदौर : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम पर नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा के भव्य-दिव्य मंदिर की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर आश्रम के ट्रस्ट मंडल एवं भक्तों द्वारा दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन 21-22 फरवरी को महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में होने जा रहा है।
आश्रम परिवार के प्रमुख विनोद अग्रवाल, गोपालदास मित्तल एवं श्याम सिंघल ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से ध्वजा पूजन, 9 बजे से मां अन्नपूर्णा के अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन के बाद शाम 7:30 बजे से हनुमंत ढोल पथक की प्रस्तुति होंगी। रात 8.30 बजे पं. सुरेश शर्मा की भजन संध्या होगी। 22 फरवरी को सुबह 5 बजे से मां के अभिषेक, सहस्त्रार्चन, 9 बजे से नवचंडी पाठ, शाम 6 बजे छप्पन भोग, 6.30 बजे दीपोत्सव, 7 बजे आरती और शाम 7.30 बजे आतिशबाजी के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे के लिए अनाज, दाल, तेल, घी, शक्कर आदि का सहयोग देने वाले श्रद्धालु मंदिर के संचालक स्वामी जयेंद्रानंद गिरि से मो. नं. 77739 60044 पर संपर्क कर अपना सहयोग दे सकते हैं ।
Related Posts
February 23, 2022 शासकीय कर्मियों को ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जमानती वारंट
इंदौर : अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को […]
November 6, 2023 एसजेएमसी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ […]
March 22, 2023 खजराना फ्लाईओवर में बाधक वॉटर सप्लाई लाइन को शिफ्ट करने की दी गई स्वीकृति
एमआईसी बैठक में दी गई हरी झंडी।
चौराहों के नामांकरण प्रस्तावों को भी दी गई […]
October 25, 2016 ये पांच ‘रतन’ चुनेंगे टाटा का अगला चेयरमैन, जानिए सर्च कमेटी में कौन कौन है शामिल सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के बाद अब रतन टाटा चार महीने तक अंतरिम चेयरमैन बने […]
April 25, 2021 कोरोना काल के चलते घरों में ही मनाई गई महावीर जयंती, किया गया पूजन, सजाई गई झांकियां
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती का महापर्व […]
February 3, 2024 फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने वाला आरोपी आरक्षक 10 वर्ष की सजा से दंडित
इंदौर : फर्जी जाति प्रमाण-पत्र लगाकर पुलिस की नौकरी पाने वाले आरोपी आरक्षक को 10 वर्ष […]
January 9, 2021 16 जनवरी से प्रारम्भ होगा कोरोना टीकाकरण अभियान, पहले हैल्थवर्कर्स को लगेगी वैक्सीन
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के वैक्सीनेशन अभियान को शुरू करने […]