बीजेपी के बूथ त्रिदेव और सायबर योद्धाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न

  
Last Updated:  May 2, 2022 " 09:26 am"

इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल व 01 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री व बीएलए जिन्हें बूथ त्रिदेव की संज्ञा दी गई है, का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसी क्रम में इंदौर महानगर के सभी 22  मंडलों में 30 अप्रैल और 1मई को त्रिदेवों के प्रशिक्षण के साथ सभी मंडलों पर साइबर योद्धाओं की कार्यशाला भी आयोजित की गई।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि बूथ त्रिदेव, भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ताकत है। यही भारतीय जनता पार्टी को आगे ले जाने का काम भी करते हैं।

बूथ स्तर पर चयनित नगर पदाधिकारियों संदीप दुबे, वैभव शुक्ला, एकलव्य सिंह गौड़, प्रकाश राठौर, प्रीतम सिंह लूथरा, नितिन पांडे , कमल वाघेला, ऋषि खनूजा, हरप्रीत सिंह बक्शी, सविता अखंड, गायत्री गोगडे, सुधीर कोल्हे, नारायण पटेल, मुकेश मंगल, प्रणव मंडल, पद्मा भोजे, अश्विनी शुक्ला एवं अन्य द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
उन्होंने त्रिदेवों को पार्टी के 6 वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें 6 अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस ,14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती ,23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, ,जन्माष्टमी पर कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती ,25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और 25 दिसंबर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती शामिल है।
इसके साथ ही उन्होंने 22 करणीय कार्य बूथ त्रिदेव के समक्ष रखें जिसमें  मठ, मंदिरों की सूची और संपर्क की व्यवस्था, दो पहिया वाहन धारक कार्यकर्ताओं की सूची बनाना, माह में एक बार घर-घर संपर्क का अभियान, बूथ टोली द्वारा चलाया जाना, मतदाता सूची के पन्ना के अनुसार पन्ना समिति बनाने पर जोर देना,सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करना,नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना आदि ।

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के बुध त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि त्रिदेव को ब्रह्मा, विष्णु ,महेश कहा गया है। बूथ त्रिदेव उन्हीं की तरह पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया,आकाश विजयवर्गीय सहित मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व बीएलए सहित साइबर योद्धा उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *