उज्जैन: राजस्थान से इंदौर आ रहा ट्रक उज्जैन में महाकाल द्वार के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि सुबह के वक़्त ड्राइवर को नीद का झोंका आया। इस बीच रफ्तार तेज होने से स्पीड ब्रेकर से उछलकर ट्रक पास ही लगे खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। टक्कर होते ही ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक धूं- धूं कर जल गया। ट्रैफिक सिग्नल, हाईमास्ट और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे आग की चपेट में आने से उनको भी नुकसान पहुंचा। बाद में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। सुबह का वक़्त होने से सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी अन्यथा ये हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
Related Posts
August 24, 2023 शहर के सभी 85 वार्डों का बनेगा मास्टर वार्ड प्लान
प्रारंभिक तौर पर वार्ड 82 का बना वार्ड प्लान।
शहर के आउटर क्षेत्र में स्थित 10 […]
April 17, 2024 महू में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, तीन मजदूर झुलसे
घटनास्थल से बड़ी मात्रा में रस्सी बम और बारूद बरामद।
घायल मजदूरों का चोइथराम अस्पताल […]
May 4, 2019 कांग्रेस की वादाखिलाफी से किसानों पर दोहरी मार इंदौर: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जगह- जगह […]
September 23, 2022 केशरबाग रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव
महापौर, विधायक, निगम आयुक्त ने केशर बाग रोड, दशहरा मैदान एवं विश्रामबाग में विकास […]
May 6, 2021 ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श के लिए आइएमए ने जारी की विधानसभावार डॉक्टरों की सूची
इंदौर : कोरोना मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन ने इंडियन […]
February 8, 2024 देवी अहिल्या विमानतल की तीन किमी की परिधि में नहीं उड़ सकेंगे ड्रोन
पैराग्लाइडर, हॉट बैलून व अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर भी लगाया गया […]
September 1, 2023 टीरा का नया कैंपेन #फॉर एवरी यू, हर रूप में मना रहा ब्यूटी का जश्न
करीना कपूर खान, कियारा अडवाणी और सुहाना खान के साथ किया कैंपेन का अनावरण।
मुंबई : […]