इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत पूण्य कलश तप आराधना में बड़ी संख्या में श्रावक भाग ले रहे हैं। गुरुवार को हजारों श्रावकों को अपने अमृत वचनों से लाभान्वित करते हुए आचार्यश्री रत्नसुन्दर महाराज ने कहा कि अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए हमें श्रमणशील होना चाहिए। इसका मतलब ये की हममें दूसरों की बातें सुनने की क्षमता होना चाहिए। इसी के साथ हमें समझशील और ग्रहणशील भी होना चाहिए। प्रवचनों को समझने और उन्हें अंगीकार करना भी आना चाहिए। सारे पाप न सही पर जिन्हें हम छोड़ सकते हैं उन्हें जरूर छोड़ना चाहिए। आचार्यश्री ने श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया कि वे रात 10 बजे बाद घर से बाहर नहीं रहेंगे। किसी काम से जाना भी पड़े तो 10 बजे तक घर लौट आएंगे। आचार्यश्री के प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक हो रहे हैं।
Related Posts
September 15, 2019 आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण, विशाल रैली निकालकर राजपूत करणी सेना ने की मांग इंदौर : जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग और एट्रोसिटी […]
April 25, 2024 स्व.सोनी के परिवार को चार लाख की सहायता दी मंदिर समिति ने..
पर गैर इरादतन हत्यारा कौन, इस पर सब मौन..!
••• स्व सोनी के परिवार को चार लाख की […]
April 25, 2021 फेबीफ्लू के निर्माण की अनुमति जारी करें प्रदेश सरकार, मूलचंदानी ने सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन मप्र के महासचिव जेपी मूलचंदानी ने सीएम शिवराज सिंह को […]
August 7, 2023 अमित शाह के आते ही ग्वालियर भी हो जाएगा तनावमुक्त
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
भोपाल, इंदौर के बाद अब अमित शाह की अगली यात्रा ग्वालियर […]
March 7, 2024 एआईसीटीएसएल की बसों के यात्रियों को मिली अटल रेडियो की सौगात
बीआरटीएस पर ई - बस और महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का भी शुभारंभ।
ग्रीन मोबिलिटी […]
October 6, 2019 जब बच्चों से मिले बच्चे तो खूब मची धमाल इंदौर : शिक्षा के क्षेत्र के प्रतिष्ठित 51वी राउंड स्क्वेयर इंटरनेशनल कांफ्रेंस में […]
March 27, 2024 पीआईईएमआर के ऊर्जोत्सव -2k24 में 01 अप्रैल से होगा टेक्नो फेस्ट
देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र करेंगे तकनीकि कौशल का प्रदर्शन।
सांस्कृतिक […]