नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की आंच में भारत भी झुलसने लगा है। रूस द्वारा यूक्रेन के तमाम शहरों में भारी बमबारी किए जाने से भारत के हजारों छात्र वहां फंस गए हैं। ऐसे ही एक शहर खारकीव में रूस की जबरदस्त बमबारी से की चपेट में आकर एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जाता है कि भूख से बेहाल यह छात्र अपने लिए खाना जुटाने बाहर निकला था, उसी दौरान रूसी हमले की जद में आ गया। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक हम उसके परिवार के साथ संपर्क में है। हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।’ मृतक भारतीय छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा बताया गया है।
खबर ने भारत की चिंता को इसलिए बढ़ा दिया है क्योंकि खारकीव में अभी भी तीन हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। परेशानी की बात ये भी है कि खारकीव यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं से बहुत दूर है। इसलिए यहां से छात्रों को निकालना बड़ी चुनौती है। हवाई हमलों के बीच 1500 किमी पैदल चलकर रोमानिया सीमा तक पहुंचना संभव नहीं है।
Related Posts
November 19, 2020 सांसद सुधीर गुप्ता ने स्थानीय बीजेपी नेताओं से की चर्चा, कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष एवं मंदसौर के सांसद सुधीर […]
February 1, 2021 ध्वजा पूजन के साथ खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ
कलेक्टर एवं आईजी ने किया तिल-गुड़ के 51 हजार लडडुओं का भक्तों में प्रसाद वितरण
इंदौर […]
September 1, 2020 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में शामिल किए पांच महामंत्री भोपाल : लंबे इंतजार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम के गठन की शुरुआत […]
December 11, 2019 मंत्रिमंडलीय उपसमिति के चेयरमैन बनाए गए सज्जन वर्मा इंदौर : सीएम कमलनाथ ने अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर उसकी उपलब्धियों के प्रचार- […]
January 28, 2022 इंदौर प्रेस क्लब का निर्वाचन शून्य घोषित करने हेतु दायर वाद निरस्त
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव नवनीत शुक्ला एवं अन्य सदस्य विनोद शर्मा, […]
November 9, 2019 अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी ने किया स्वागत नई दिल्ली : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का व्यापक स्वागत किया गया है। […]
September 18, 2021 कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी का आरोप, बीजेपी नेताओं के दबाव में उनपर दर्ज किया गया प्रकरण
इंदौर : कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं ने दबाव बनाकर […]