इंदौर : पंजाब नेशनल बैंक की विजयनगर शाखा में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को, पुलिस ने उत्तरप्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे इंदौर लाया जा रहा है।
दिनांक 16/07/2024 को पंजाब नेशनल बैंक शाखा स्कीम न 54 विजयनगर इंदौर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक के अंदर घुसकर हवाई फायर करते हुए 06 लाख 64 हजार रूपये लूट की गई थी।बाद में वह मोटरसाइकिल से घटनास्थल से भाग गया था।
इंदौर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान रिटायर्ड फोजी अरूण कुमार सिंह राठौर मूल निवासी कालुआ तिलपुर, नया गाँव तहसील अलीगंज जिला एटा उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम 306 श्याम नगर मेन सुखलिया,थाना हीरानगर इंदौर के रूप में की थी। आरोपी के घर से 03 लाख रूपये नगद, काले रंग का रैनकोट, बैग, जूते, हरे रंग की हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल जब्त की गई थी।
उक्त प्रकरण में आरोपी इंदौर से फरार हो गया था। आरोपी को शीघ्र पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीम रवाना की गई थी। आरोपी को ग्राम खिरिया थाना नयागांव जिला एटा उत्तर प्रदेश से हिरासत में लेकर पुलिस टीम इंदौर के लिए रवाना हो गई है। आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
July 9, 2021 87 वर्षीय शिक्षिका की पार्थिव देह निजी मेडिकल कॉलेज को की गई दान, परिजनों ने पूरी की अंतिम इच्छा
इंदौर : शहर की 87 महिला इंदु जोशी ने करीब 20 वर्ष पहले देहदान का संकल्प लिया था। 9 […]
November 25, 2024 डॉक्टर्स व नर्स के साथ पूरे स्टॉफ की होती है मरीज के प्रति जिम्मेदारी : सांसद लालवानी
इंदौर : मरीज के उपचार में यदि श्रेष्ठ सेवा शब्द जुड़ जाए, सशक्त, सुरक्षित हेल्थ […]
October 25, 2024 एटम प्ले स्कूल में मनाया गया दिवाली महोत्सव
इंदौर : मिश्रा नगर स्थित एटम प्ले स्कूल में दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल […]
April 17, 2020 ज्यादा सैम्पलिंग और टेस्टिंग से बढ़े नजर आ रहे कोरोना पॉजिटिव.. इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी का इंदौर में कोरोना के संक्रमण को लेकर कहना है
कि […]
April 30, 2021 साईं मन्दिर ट्रस्ट ने कोरोना पीड़ितों के लिए न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई CT SCAN की सुविधा
इंदौर : साँई बाबा मंदिर संस्थान ट्रस्ट छत्रीबाग इंदौर मानव सेवा में बीते कई वर्षों से […]
March 7, 2025 लोक अदालत में 16 हजार मामलों के निराकरण हेतु 81 खंडपीठों का गठन
इन्दौर : इंदौर जिले में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह समझौते के साथ निराकरण के लिये 8 […]
January 14, 2022 शाजापुर निवासी गौतम एनडीए के लिए चयनित, वायुसेना का हिस्सा बनकर करेंगे देशसेवा
इंदौर : जिस उम्र में आम युवा घूमने- फिरने, पब में जाने और मनोरंजन के अन्य साधनों में […]