मीडिया को दिए बयान में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी से हटाया कांग्रेस का लोगो।
इंदौर : कमलनाथ के कांग्रेस से इस्तीफा देते ही उनके खास समर्थकों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का पंजा हटा दिया है। बीते करीब चार दशकों से कमलनाथ की परछाई बनकर काम कर रहे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है। यही नहीं उन्होंने मीडिया को दिए बयान में साफ कर दिया है कि वे अपने नेता के पदचिन्हों पर चलेंगे।
जहां कमलनाथ वहां हम।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ के साथ वे बीते 40 बरसों से हर सुख – दुख में साथ रहे हैं। कमलनाथ जो भी फैसला लेंगे उसमें वो उनके साथ खड़े होंगे।
कमलनाथ के स्वाभिमान को पहुंचाई जा रही थी ठेस।
सज्जन वर्मा के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने कमलनाथ जैसे वरिष्ठ नेता को दरकिनार कर दिया था। जब किसी व्यक्ति के मान – सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जाती है तो वह अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हो जाता है। कमलनाथ के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई गई तो उन्होंने भी अपना रास्ता चुन लिया। वे हमारे नेता हैं, जहां वे जाएंगे, हम भी उनके पदचिन्हों पर चलेंगे।
Related Posts
April 24, 2021 ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए अब ली जा रही वायुसेना की मदद
इंदौर : केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर के अस्पतालों में त्वरित और निर्बाध ऑक्सीजन की […]
June 4, 2024 अकेले के दम पर बीजेपी को नहीं मिल रहा बहुमत, सहयोगी दलों पर रहना पड़ेगा निर्भर
तीन सौ के आसपास एनडीए को मिल रही सीटें।
इंडी अलायंस बहुमत से 40 सीट पीछे, 233 सीटें […]
June 6, 2023 इंदौर में 100 बगीचे विकसित करेगा आईडीए
विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया वृहद पौधरोपण का संकल्प।
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा […]
November 30, 2021 जनता की भागीदारी के साथ मैरियट इंटरनेशनल ला रहा है वीगन भोजन शैली से प्रेरित ‘मूड डाइट्स 2.0’
इंदौर : अपने सभी होटल्स और रेस्टोरेंट्स में कुछ नायाब और शानदार व्यंजन पेश करने के लिए […]
June 13, 2021 सीएसपी परिहार ने आश्रम को दान की अत्याधुनिक एम्बुलेंस
इंदौर : आमतौर पर पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणा अच्छी नहीं होती। लेकिन लॉक डाउन में […]
November 10, 2023 चुनाव आए तो नलों में पानी आ गया, इस कलाकारी को समझे : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि अब […]
November 11, 2021 तीन दिनी मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन 12 नवम्बर से
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा 12 से 14नवंबर तक प्रीतमलाल दुआ सभागार में […]