महिला उत्पीडन के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
इंदौर : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर किए गए अत्याचार और यौन प्रताड़ना के विरोध में मां अहिल्या मंच के बैनर तले महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए कहा गया कि पश्चिम बंगाल में ईडी के अधिकारियों पर हमले और महिलाओं व बच्चों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार वहां कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। आरोपियों को पश्चिम बंगाल की सरकार संरक्षण दे रही है।
मां अहिल्या मंच ने ज्ञापन के जरिए मांग की है कि महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आरोपियों को सरंक्षण देने से पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो पा रही है, अतः आरोपियों के खिलाफ प्रकरण अन्य राज्यों में स्थानांतरित किए जाएं। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें शीघ्र दंडित किया जाए।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन का वाचन वीणा पैठणकर ने किया। इस दौरान अनघा साठे, संपदा देशमुख, सीमा शर्मा, स्वाति उखाले, आरती जायसवाल, माला सिंह ठाकुर, प्रियंका मोक्षमार, सीमा जिंदल, संगीता चौहान, सुनीता दीक्षित, समीक्षा नायक, वृंदा गौड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
Related Posts
December 9, 2024 बांग्लादेश में अत्याचारियों को घुसकर मारने में संकोच न करें भारत सरकार : स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज
हर जिले में गीता भवन बनाने और 2878 करोड़ रु. मंजूर करना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का […]
March 11, 2021 मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 16 मोबाइल जब्त
इंदौर : राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य क्राइम […]
January 22, 2023 बिना परिश्रम के फल की इच्छा अंधविश्वास का आधार बनती है
अभिलाष शुक्ला इंदौर : इन दिनों जो भी न्यूज चैनल खोलिये, लगभग सभी पर बागेश्वर धाम […]
September 9, 2020 कोरोना का कहर जारी, 11फीसदी से ज्यादा रहा ग्रोथ रेट इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो शासन- प्रशासन के भी हाथ- […]
December 25, 2020 फ़रवरी अंत या मार्च में हो सकते हैं निकाय चुनाव- मोघे
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की बात मानें तो नगरीय निकायों के चुनाव […]
September 12, 2020 कोरोना से मौतों का आंकड़ा साढ़े चार सौ के पार, एक ही दिन में 7 मौतें…! इंदौर : कोरोना का प्रकोप अब भयावह रूप लेता जा रहा है। जिस तेजी के साथ संक्रमण बढ़ रहा है, […]
November 23, 2018 राज बब्बर के बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा एतराज इंदौर: कांग्रेस के नेता राज बब्बर के पीएम मोदी की माँ को लेकर दिए विवादित बयान पर बीजेपी […]