महिला उत्पीडन के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
इंदौर : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर किए गए अत्याचार और यौन प्रताड़ना के विरोध में मां अहिल्या मंच के बैनर तले महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए कहा गया कि पश्चिम बंगाल में ईडी के अधिकारियों पर हमले और महिलाओं व बच्चों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार वहां कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। आरोपियों को पश्चिम बंगाल की सरकार संरक्षण दे रही है।
मां अहिल्या मंच ने ज्ञापन के जरिए मांग की है कि महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आरोपियों को सरंक्षण देने से पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो पा रही है, अतः आरोपियों के खिलाफ प्रकरण अन्य राज्यों में स्थानांतरित किए जाएं। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें शीघ्र दंडित किया जाए।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन का वाचन वीणा पैठणकर ने किया। इस दौरान अनघा साठे, संपदा देशमुख, सीमा शर्मा, स्वाति उखाले, आरती जायसवाल, माला सिंह ठाकुर, प्रियंका मोक्षमार, सीमा जिंदल, संगीता चौहान, सुनीता दीक्षित, समीक्षा नायक, वृंदा गौड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
Related Posts
June 22, 2025 सानंद न्यास के मंच पर पेश होगा भक्तिमय कार्यक्रम ‘बोलावा विट्ठल’
इंदौर : सानंद न्यास, इंदौर के फुलोरा उपक्रम के तहत पंचम निषाद, मुंबई के संयुक्त […]
February 17, 2021 आईएएस अधिकारियों की इंडक्शन ट्रेनिंग में मप्र के 33 अधिकारी करेंगे शिरकत
भोपाल : कोरोना काल में लंबे समय से टल रही आईएएस अफसरों की इंडक्शन ट्रेनिंग अप्रैल-मई […]
August 18, 2023 खजराना फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का आईडीए अध्यक्ष ने लिया जायजा
कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।
इन्दौर : विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष […]
May 11, 2020 तेज आंधी से बाधित बिजली आपूर्ति को कुछ ही घंटों में किया बहाल इंदौर : एक- दो दिनों से मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। आसमान में बादल छाने के साथ हवा […]
September 6, 2024 देवी अहिल्याबाई का अर्थ प्रबंधन आज भी प्रेरणास्पद है : कोठेकर
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर की शासन व्यवस्था आज भी अनुकरणीय है। उनके शासन काल की […]
June 19, 2020 निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह रीवा नगर निगम में अटैच, इंदौर से किया कार्यमुक्त इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते […]
October 25, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने निगम मुख्यालय में किया माता महालक्ष्मी का पूजन
निगम अधिकारियों कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]