इंदौर : शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर की कलाकृतियों का इन दिनों ग्रीनविच आर्ट गैलरी लंदन में प्रदर्शन चल रहा है । विस्तृत जानकारी देते हुए जोनाक्वेस्ट आर्ट की सुश्री जोना ने बताया कि अपनी अभिनव रेखांकन शैली से भारत में प्रसिद्धि प्राप्त प्रतिष्ठित चित्रकार संदीप के मिक्स मीडिया में की गई पंद्रह कलाकृतियों को यहां प्रदर्शित किया गया है। ।उल्लेखनीय है कि संदीप के इन समसामयिक चित्रों की श्रृंखला में किये गए कामों की विषयवस्तु में एक अभिनव चिंतन अपनी दार्शनिकता के साथ उपस्थित होता है । आकर्षक संकेतों का प्रभावी व संतुलित संयोजन जहां दर्शकों को सम्मोहित करता है वहीं रंगों का चयन , बर्ताव व उनके उपयोग की कुशलता दर्शकों को प्रभावित करती है। ओनस , पोर्टर ,नेचर व्हिसपर्स , पेरोल , लॉन्चिंग द पिस जैसे शीर्षकों की कलाकृतियों का प्रदर्शन यहां सितम्बर के अंत तक जारी रहेगा । अलहदा दर्शन , विषयवस्तु की अभिनव शैली की ये कलाकृतियां यहां के दर्शकों को आकर्षित और प्रभावित कर रही है।
Related Posts
February 18, 2022 अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के 38 दोषियों को फांसी, 11 को उम्रकैद
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में […]
January 31, 2022 भोपाल में बीजेपी नेत्री की गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत का मामला उजागर..!
भोपाल : राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके के बसई गांव स्थित गौशाला में बड़ी संख्या में […]
November 28, 2023 विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे महापौर भार्गव
वायु गुणवत्ता में सुधार और लोकल क्लाइमेट एक्शन में इंदौर के योगदान पर देंगे […]
March 31, 2021 45 वर्ष से अधिक आयु के मंडी व्यापारी और कर्मचारियों का टीकाकरण 1 अप्रैल से।
इंदौर : कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रदेश में युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे टीकाकरण […]
June 24, 2025 रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व सीईओ सतीश कुमार गुप्ता ने की रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा
सिंहस्थ एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा।
इंदौर : अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी […]
March 27, 2021 दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस नें 36 घंटे में दोहरे अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 04 […]
September 27, 2020 नालायक कहे जाने पर सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना
इंदौर : सीएम शिवराज ने कमलनाथ द्वारा उन्हें नालायक कहे जाने पर जोरदार पलटवार किया। […]