इंदौर : थाना पलासिया क्षेत्र में दुकान के सामने टेंट की कनात लगाकर शटर काटकर चोरी करने का प्रयास करने वाले बदमाशों को पलासिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
डीसीपी जोन – 3 पंकज पांडे ने बताया कि 02 शातिर चोरों को अपने अन्य 02 नाबालिग साथियों सहित पकड़ा गया है।आरोपियों ने दिनांक 07.03.2024 को कनाडिया रोड स्थित कुबेर ज्वेलर्स का शटर का कुंदा कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास किया था। इस मामले में फरियादी तेजस जायसवाल पिता अजय जायसवाल निवासी बख्तावर राम नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर से थाना पलासिया पर अपराध क्रमांक- 86/2024, धारा 457 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफल रही पुलिस ने उनके नाम 01. नयन भालसे उम्र 18 साल निवासी गणराज नगर खजराना इन्दौर व 02. राजकुमार सांवले उम्र 27 माल निवासी डी एच एल सोसायटी डोगरगांव महू और 02 विधि विरुध्द बाल अपचारी होना बताए गए। आरोपियों ने उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया ।आरोपियों को बंदी बनाकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त उपकरण, टेंट की कनात, शटर काटने में उपयोग की गई आरी, होण्डा एवियेटर क्रमांक MP 09 SW 3924 एवं मारूती कंपनी की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक KA 53 C 2623 को जब्त किया गया।
Related Posts
February 1, 2023 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की योजना का चिकित्सा बिरादरी ने किया स्वागत
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसो. की इंदौर शाखा के वरिष्ठ सदस्य, चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजय लौंढे […]
February 23, 2025 इंग्लैंड की गेरार्ड टाऊन काउंसिल की महापौर ने इंदौर की स्वच्छता को सराहा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर में स्वच्छता को लेकर किए गए नवाचारों की दी […]
September 23, 2023 मोती – माधव से लेकर शिव – ज्योति एक्सप्रेस तक बढ़ता गया सिलावट का कद
🔹कीर्ति राणा 🔹
शिवराज मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटे से मंत्री तुलसी […]
December 30, 2022 माहेश्वरी समाज के चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, दो पैनल उतरी मैदान में
इंदौर : माहेश्वरी समाज, इंदौर के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल चुनाव की तारीख […]
September 25, 2019 कमलनाथ सरकार का नया दांव, अब पार्षद चुनेंगे महापौर इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी कमलनाथ सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में बदलाव […]
September 9, 2019 सीहोर के समीप नाले में गिरी कार, 4 की मौत, एक लापता भोपाल : इंदौर- भोपाल हाइवे पर सीहोर जिले में एक कार हादसे का शिकार होकर नाले में जा […]
October 24, 2019 झाबुआ में जोरदार जीत का कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न इंदौर : झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया की बड़े अंतर से जीत का जश्न […]