इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमपी बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन और संयुक्त अभियान समिति, केन्द्रीय श्रम संगठन ने श्रम आंदोलन में अग्रणी महिला साथियों का अभिनंदन कार्यक्रम एवं ‘श्रमिक संगठन में महिला नेतृत्व – अवसर एवं चुनौतीयां’ विषय पर संवाद का आयोजन किया। बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के महासचिव अरविन्द पोरवाल ने बताया कि ऋचा गांधी, राज्य सचिव -एम पी कॅनरा बैंक एमपलॉइज यूनियन; सुशीला यादव, राष्ट्रीय महामंत्री – महिला इंटक; कविता सोलंकी , प्रदेश अध्यक्ष – आशा उषा सहयोगी एकता यूनियन; कविता मालवीय, प्रदेश सचिव – सेवा (सेल्फ एमपलॉइड विमेंस एससोसिएशन ); अर्चना डाबी एवं पल्लवी चौधरी सहायक सचिव – एमपी बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन; और पंचशीला निकाडजे , जिला महासचिव – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यूनियन को श्रम आंदोलन में उनकी सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामसुंदर यादव , संयोजक- संयुक्त अभियान समिति , केन्द्रीय श्रम संगठन एवं वीर सिंह रावत, अध्यक्ष, एमपी बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन ने की।
महिला नेतृत्व का सम्मान शिवाजी मोहिते, रामस्वरूप मंत्री, परमानन्द काग, पीयूष जैन, दिनेश बसेर, दीपक असीम, जीवन मंडलेचा आदि ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैंक एवं अन्य केन्द्रीय श्रम संगठनों के कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
August 22, 2022 लहसुन, आलू, प्याज के उचित भाव नहीं मिलने से आक्रोशित किसान आंदोलन की राह पर..
प्याज लहसुन के भाव धरातल में, 2 महीने में भी सांसद निर्यात का वादा पूरा नहीं करा […]
August 7, 2025 महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की सराहना
कबीटखेडी स्थित एसटीपी, स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रेचिंग ग्राउण्ड स्थित बायो सीएनजी, सी […]
June 8, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात की समीक्षा, कोरोना शहीदों के परिजनों से की मुलाकात इंदौर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब ढाई माह बाद शिवराज सिंह अपने सपनों के शहर […]
September 23, 2022 कॉलेज के छात्र – छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत
इंदौर : पुलिस की टीम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच, नशा मुक्त भारत निर्माण के […]
April 26, 2025 05 जून को दक्षिण दर्शन यात्रा पर रवाना होगी आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
रामेश्वर, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का तीर्थयात्रियों को […]
April 26, 2018 धोनी – रायडू के सामने काम नहीं आयी एबी डिविलियर्स – डी कोक की पारी चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने बुधवार की रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 206 सेट के कड़े […]
January 16, 2022 ग्रे में से ब्लैक एंड व्हाइट को अलग- अलग करने वाली एजेंसी है अभियोजन- एडीसीपी सोनी
इंदौर : लोक अभियोजन मध्य प्रदेश भोपाल के तत्वावधान में संचालक लोक अभियोजन मध्य […]