250 मतदान केंद्र पर तैनात होंगे दिव्यांग मतदान दल।
इंदौर : लोकसभा निर्वाचन-2024 में प्रदेश में 3 हजार 500 मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी/कर्मचारी का होगा। इसी प्रकार लगभग 250 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दल दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारी का ही होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालन के लिए लगभग 5 लाख 20 हजार मतदान कर्मी, सेक्टर ऑफिसर, पुलिस कर्मी के रूप में अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगायी जा रही है। मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र में संबंधित बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। उनके पास वर्णाक्रमानुसार मतदाता सूची भी होगी, जिससे कोई भी मतदाता मौके पर ही यह जान सके कि मतदाता सूची में उसका नाम किस नंबर पर है। श्री राजन ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माइक्रोसाइट https://elections24.eci.gov.in/ तैयार की गई है। इस पर लोकसभा निर्वाचन-2024 से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Related Posts
December 23, 2020 बेसहारा कलाकार प्रभात चटर्जी को मिला प्रशासन का सहारा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की संवेदनशीलता से एक कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवर रही है। […]
September 9, 2022 सामान के पैसे मांगने पर बदमाशों ने व्यापारी और उसके बेटे के साथ की मारपीट
इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानदार के कर्मचारी के साथ मारपीट और चाकूबाजी का मामला […]
July 24, 2025 युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को चंद घंटों में […]
September 6, 2020 अनलॉक हुए रविवार को लोगों ने खानपान और खरीददारी का उठाया लुत्फ इंदौर : 22 मार्च के बाद पहली बार रविवार को बाजार की पुरानी रौनक जैसे लौट आई। सुबह से ही […]
March 25, 2022 जुआ खेलते पकड़ाए 19 आरोपी, ताश के पत्ते व लाखों रुपए नकद बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वालो के विरुद्ध क्रायम ब्रांच इंदौर की बडी कार्रवाई में 19 आरोपी पकड़े […]
October 1, 2019 हनी ट्रैप मामला : पांचों महिला आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत इंदौर : सत्ता, सुंदरी व सियासत के गठजोड़ और उच्चस्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें खोलने […]
July 8, 2022 लोगों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखाधडी कर पांच प्रकरणों में फरार, 40 हजार रुपए के उदघोषित […]