इंदौर : सूने मकानों में डकैती डालने की योजना बनाते हुए 6 बदमाशों को लसुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों से अवैध चाकू, छेनी, हथौड़ा, डंडे और लाल मिर्च पाउडर बरामद किया गया है।
पकड़े गए बदमाश न्यू लोहा मंडी पानी की टंकी के पास खाली मैदान में बैठकर स्कीम नंबर 114 पार्ट वन के किसी मकान में डाका डालने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1. दुर्गेश पिता मोहन सालकी उम्र 24 साल निवासी 36 राहुल गांधी नगर इंदौर, 2. विकास कुमार पिता लक्ष्मण महतो उम्र 22 साल निवासी 8 राहुल गांधी नगर लसूडिया इंदौर, 3. विशाल पिता प्रकाश सेजुलकर उम्र 22 साल निवासी राहुल गांधी नगर लसूडिया इंदौर, 4. सूरज पिता गजानंद ओटले उम्र 22 साल निवासी राहुल गांधी नगर लसूडिया इंदौर, 5. सागर पिता अनिल महाले उम्र 24 साल निवासी राहुल गांधी नगर लसूडिया इंदौर व 6. राहुल पिता दिलीप खुले उम्र 24 साल निवासी 46 बजरंग नगर लसूडिया इंदौर होना बताए। गिरफ्तार आरोपियों ने लसूडिया क्षेत्र में स्कीम 78, महालक्ष्मी नगर, ओमेक्स सिटी, न्यू लोहा मंडी, एसआर कंपाउंड से चोरी करना स्वीकार किया।
जानकारी में पता चला कि इन बदमाशों का एक बड़ा गिरोह है, जिसमें 15 से भी अधिक सदस्य शामिल हैं। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी नकबजनी चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं, जिनके संबंध में जानकारी निकली जा रही है। बदमाशों से अन्य चोरी, नकबजनी आदि मामलों में भी पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।