भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कमलनाथ के ऊपर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है।
बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटे बाद ही कमलनाथ के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया।
आपको बता दें भाजपा नेता रविवार को भोपाल क्राइम ब्रांच पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर सहित तकरीबन दर्जन भर नेताओं के हस्ताक्षर थे। ज्ञापन में कहा गया था कि कमलनाथ ने अपने बयान में कोरोना को इंडियन वैरिएंट कह कर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है। भाजपा नेताओं ने कमलनाथ पर वर्चुअल मीटिंग में आग लगाने जैसा बयान देकर जनता के मध्य भय उत्पन्न करने का भी आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना था कि कमलनाथ ने इंडियन वैरियंट और किसानों को भड़काने वाला जो बयान दिया है वह देशद्रोही की श्रेणी में आता है, इसके चलते उनपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ज्ञापन देने के कुछ घंटों बाद कमलनाथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो गया।
बता दें कि इंदौर में भी कमलनाथ के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने आईजी को ज्ञापन सौंपा था।
Related Posts
February 8, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला ने गंवाई जान
इंदौर : मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। […]
December 9, 2024 सुमित्रा ताई के पोते के साथ मारपीट व शोरूम में तोड़फोड़ के मामले में एसआईटी का गठन
अबतक 05 आरोपी गिरफ्तार, बलवा सहित कई गंभीर धाराएं लगाई।
रिमांड पर लेने के साथ की […]
November 30, 2019 बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी, वाघेला हो सकते हैं अगले नगर अध्यक्ष..? इंदौर : बीजेपी के नगर व जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया शनिवार को सम्पन्न कराई […]
March 4, 2022 शनिवार को वार्ड क्रमांक 12 के श्रद्धालु विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना होंगे
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले हर वार्ड से एक माह में 1 […]
August 14, 2024 रशियन रागा प्यानो कॉन्सर्ट 14 अगस्त को रवींद्र नाट्य गृह में..
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अभिनव कला समाज एवं द ग्रेंड ब्लैक रशियन […]
January 21, 2023 महापौर ने किया एमवायएच का दौरा, परिसर की खराब सड़कों पर जताई नाराजगी
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव शनिवार को एम वाय अस्पताल पहुंचे। महापौर ने एम वाय […]
January 12, 2021 पॉकेट्स ऐप पर रसोई गैस सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा कैश बैक, 25 जनवरी तक ले सकते हैं ऑफर का लाभ
नई दिल्ली : देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें 700 से 750 […]