राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर कोलकाता डिलेवरी देने जा रहे थे आरोपी।
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को इंदौर पुलिस ने अंजाम दिया है। उच्च क्वालिटी की अवैध ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) की तस्करी करने वाले ससुर दामाद को परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 7.695 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 7 करोड़ 69 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
आरोपी प्रतापगढ (राजस्थान) से ये ब्राउन शुगर लाकर हावड़ा कोलकाता ले जाने वाले थे।
आरोपियों को भैरू बाबा मंदिर के पास, पुरानी राजकुमार सब्जी मण्डी की ओर एक वजनदार बैग लेकर जाते हुए पकड़ा गया। बैग को चैक किया तो उसमें 08 नग बडी बडी प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में ब्राउन शुगर रखी पाई गई। मौके पर सभी ब्राउन शुगर के 08 पैकेटों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।
दोनों पकडे आरोपी ससुर – दामाद का नाम परसराम पिता स्व. लालूराम मेघवाल उम्र 39 साल निवासी ग्राम बरोठा प्रतापगढ राजस्थान एवं धर्मेन्द्र पिता स्व. लालूजी चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम आक्याकला तह. ताल जिला रतलाम(म प्र) होना बताए गए। पूछताछ में आरोपी परसराम ने इससे पूर्व 02 बार और भी ब्राउन शुगर की डिलेवरी राजस्थान से लाकर हावडा में करना बताया।
पकडे गये आरोपियों को न्यायालय में पेश करके अवैध ब्राउन शुगर प्राप्त करने के स्रोत के सम्बंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Related Posts
December 8, 2023 सीएम शिवराज से मिले विधायक कमलेश्वर
सैलाना के विकास के लिए मंत्री बनाने का किया अनुरोध।
भोपाल : मप्र के भारत आदिवासी […]
December 22, 2021 सरकार की योजनाओं का लाभ गांव- गांव तक पहुंचाएं, बीजेपी जिला कार्यसमिति में बोली सुमित्रा महाजन
इंदौर : भाजपा की जिला कार्यसमिति बायपास स्थित एक निजी होटल एन्ड रिसोर्ट में आहूत की गई। […]
April 26, 2021 कोरोना संक्रमित होने पर मैदानी पत्रकारों को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा, जिला प्रशासन ने दिलाया भरोसा
इंदौर : अपने कुछ साथियों को खोने के बाद भी कोविड-19 के मोर्चे पर मज़बूती से डटे फील्ड के […]
September 3, 2020 दिगंबर जैन समाज ने ऑनलाइन मनाया क्षमावाणी पर्व इंदौर : दिगम्बर जैन समाज की वर्षों की परम्परा गुरुवार को टूट गयी। प्रतिवर्ष धूमधाम से […]
May 9, 2020 कोरोना को परास्त करने वालों में इंदौरी सबसे आगे, 159 और मरीजों ने जीती जिंदगी की जंग.. इंदौर : कोरोना को शिकस्त देकर घर लौटने वालों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम इंदौर […]
April 28, 2020 सब्जियों के एकत्रीकरण और पैकिंग के लिए मैरिज गार्डन व स्कूल परिसरों का अधिग्रहण इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन के चलते इंदौर शहर के निवासियों को हो रही परेशानी […]
April 13, 2021 घरों में रहकर ही लोगों ने मनाई गुड़ीपड़वा और नववर्ष की खुशियां, चैत्र नवरात्रि की भी हुई शुरुआत
इंदौर : कोरोना के कहर ने त्योहारों की रौनक फीकी कर दी है। लोग घरों में ही रहकर पर्व की […]