लोकसभा निर्वाचन-2024
इंदौर : इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम-निर्देश पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। लविश खंडेलवाल (निर्दलीय) और रवि सिरवैया (निर्दलीय) द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 4 उम्मीदवार नाम-निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल (गुरूवार) है। कलेक्टर कार्यालय में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। रविवार 21 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने से नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगा। अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा और 4 जून (मंगलवार) को मतगणना होगी।
Related Posts
November 27, 2022 कांग्रेस ने बीजेपी के मप्र मीडिया प्रभारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में दर्ज कराई एफआईआर
भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने संबंधी वीडियो वायरल करने का […]
July 18, 2022 मालगाड़ी के बेपटरी होने से इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले मंगलमहुंडी - लिमखेड़ा सेक्शन में […]
February 28, 2024 इंटेकवेल के पास फूटी नर्मदा की पाइप लाइन
सुधार कार्य के बाद नर्मदा के प्रथम व द्वितीय चरण की टंकियां भरने का काम शुरू।
तृतीय […]
December 28, 2018 जीवनभर पीड़ितों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहे तपन भाई.. इंदौर: दो- तीन दिन पहले ही पता पड़ा था कि समाजसेवी तपन भट्टाचार्य निजी अस्पताल में भर्ती […]
December 18, 2023 21 दिसंबर से प्रारंभ होगा 66 वा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव
जगद्गुरु शंकराचार्य सहित 50 से अधिक संत - महात्मा श्रद्धालुओं को देंगे […]
May 17, 2021 गोपी नेमा ने आपदा प्रबंधन पर खड़े किए सवाल, सीएम को लिखा पत्र, तीसरी लहर को लेकर अभी से तैयारी करने पर दिया जोर
इंदौर : पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा ने अपनी ही पार्टी की सरकार […]
May 31, 2023 आईडीए के मंच पर आईटी, स्टार्टअप और महिला उद्यमिता को लेकर हुआ सार्थक संवाद
स्टार्टअप एवं आई.टी. कानक्लेव का हुआ सफल आयोजन।
इंदौर : गौरव दिवस सप्ताह के तहत […]