पूर्व विधायक संजय शुक्ला व विशाल पटेल ने की आयोजन की तैयारी।
इंदौर : पूर्व विधायक संजय शुक्ला और उनके साथी पूर्व विधायक विशाल पटेल के 08 हजार समर्थक गुरुवार को। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे । इसके लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन दलाल बाग में किया जा रहा है ।
पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर शहर भाजपा के अध्यक्ष गौरव रणदिवे और अन्य नेता मौजूद रहेंगे । यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सरपंच, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व वार्ड अध्यक्ष, पूर्व सरपंच सहित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवक कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी भाजपा में शामिल होंगे। यह कांग्रेस जन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक, देपालपुर व इंदौर की अन्य विधानसभा सीटों के है । इस कार्यक्रम के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है । पूर्व विधायक शुक्ला और पटेल के भाजपा में शामिल होने के बाद अब इस कार्यक्रम के माध्यम से वे अपने समर्थकों को भी भाजपा में शामिल करवाने जा रहे हैं।
Related Posts
February 1, 2022 नए भारत की झलक दिखाने वाला स्वागत योग्य बजट- शर्मा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर के मानद सचिव सीए अभय शर्मा ने केंद्रीय बजट […]
October 11, 2020 429 नए मरीज पाए गए संक्रमित, 7 की हुई मौत
इंदौर : विभिन्न माध्यमों से लगातार यह प्रचारित किया जा रहा है कि सावधानी रखकर ही कोरोना […]
February 2, 2024 प्रदेश के नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न और स्वावलंबी बनाएंगे : मुख्यमंत्री यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का शुभारंभ […]
February 26, 2023 वीर सावरकर असल भारत रत्न हैं, वे किसी सम्मान के मोहताज नहीं – फडणवीस
बृहन महाराष्ट्र मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन एमरल्ड हाइट्स में प्रारंभ।
कानपुर आईआईटी […]
May 11, 2022 कई पिस्टल और उनके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में अवैध हथियारों व पिस्टल बनाने में प्रयुक्त […]
August 27, 2020 सीएम से मिले मोघे, बस ऑपरेटरों की परेशानी शीघ्र दूर करने का किया आग्रह भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने भोपाल […]
July 19, 2022 घरेलू गैस सिलेंडरों के बढ़ते व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाए सरकार
संस्था ग्राहक भारती ने उठाई मांग।
इंदौर : उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए […]