ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया लालवानी ने ।
ग्रामीण कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
इंदौर : बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने राऊ विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। विधायक मधु वर्मा के साथ देवगुराडिया स्थित प्राचीन गुटकेश्वर महादेव मंदिर और गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर लालवानी ने जनसंपर्क की शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर मतदाताओं से इंदौर को मतदान प्रतिशत में नंबर वन बनाने की अपील की । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लालवानी का भव्य स्वागत कर प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान लालवानी ने कई नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया।
जनसंपर्क के दौरान शंकर लालवानी ने मंच पर बैठने की बजाए कार्यकर्ताओं के साथ दरी पर बैठ कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। लालवानी की इस सहजता से कार्यकर्ता भी खुश नजर आए।
लालवानी ने दुधिया, बडकिया, उमरिया, जामनिया, सोनवाय, उज्जैनी, पिपल्दा, तिल्लौर बुजुर्ग, तिल्लौर खुर्द, राला मंडल, मिर्जापुर, असरावद, उमरिया खेडी, मोरोद माचला, नैनोद, रिजलाय, बिसनावदा, कलारिया, तलावली, सिदौडा, रंगवासा से राऊ नगर पहुंच मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।
Related Posts
July 24, 2020 लॉकडाउन को लेकर लोगों से ऑनलाइन राय लेंगे सांसद लालवानी इंदौर : पिछले कुछ दिनों से शहर में लॉकडाउन को लेकर चर्चा फिर सरगर्म है। एक तरफ कोरोना के […]
May 18, 2022 छह थाना प्रभारियों के बदले गए थाने, दो को लाइन भेजा गया
इंदौर : उपायुक्त, पुलिस मुख्यालय, इंदौर निमिष अग्रवाल ने 08 थाना प्रभारियों का तबादला […]
February 20, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की थीम का शुभारंभ
12, 13 एवं 14 अप्रैल को ‘एआई और परिवर्तन’ थीम पर केंद्रित रहेगा महोत्सव।
इंदौर : […]
May 12, 2020 डॉक्टर्स, स्टॉफ को दुआ देते हुए घर लौटे 13 मरीज..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]
May 7, 2021 राधास्वामी कोविड केअर सेंटर की क्षमता बढाकर की गई 12 सौ
इंदौर : खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बने देवी अहिल्या कोविड केयर सेंटर […]
July 16, 2023 जैन समाज के एक बच्चे का खतना कर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला उजागर
फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार।
पहले भी फरियादी की पत्नी और बच्चे को अगवा […]
June 26, 2023 राजा बख्तावर सिंह के प्रतिमा स्थल को विकसित कर बनाया जाएगा पर्यटन स्थल
पर्यटन मंत्री व महापौर ने महाराव राजा बख्तावरसिंह की प्रतिमा स्थल का किया […]