13 मई को मप्र के मालवा – निमाड़ क्षेत्र की 08 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान।
लोकसभा निर्वाचन-2024।
इंदौर : लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में मध्यप्रदेश के जिन 8 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार 13 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, वहां पर 11 मई की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48 घण्टे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के उन व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इस हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सघन निगरानी अभियान भी चलाया जाएगा।
बता दें कि लोकसभा निर्वाचन के चौथे व मध्य प्रदेश के अंतिम चरण में 8 लोकसभा संसदीय ।क्षेत्रों देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा में 13 मई को मतदान होना है।
Related Posts
July 20, 2023 रिटायर्ड बैंककर्मियों की पेंशन की जाए अपग्रेड
आल इंडिया रिटायरी फेडरेशन की मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ स्टेट कमेटी की फाउंडेशन कांफ्रेंस […]
January 19, 2019 ऑस्ट्रेलिया में इंडिया ने पहली बार जीती वनडे सीरीज मेलबर्न: महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव के बीच 121 रनों की साझेदारी व दोनों के नाबाद […]
June 17, 2021 पालदा में लगाए गए शिविर में 125 श्रमिकों का किया गया टीकाकरण
इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंड्रस्टीज मध्यप्रदेश और पालदा उद्योग नगर संगठन इंदौर के सहयोग से […]
July 27, 2023 इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मांगीलाल चुरिया अस्पताल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
विकास पर्व - 2023
इंदौर : विकास पर्व के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम […]
May 12, 2024 योगाचार्य स्व. डॉ. वर्मा की स्मृति में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
इंदौर : धार रोड स्थित वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में योगाचार्य स्व. डॉ. आरसी वर्मा स्मृति […]
June 13, 2021 महू क्षेत्र की नदियों को किया जाएगा पुनः जीवित
इंदौर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों […]
June 9, 2024 पति की लंबी आयु की कामना के साथ की गई वट सावित्री की पूजा
इंदौर : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, पति की लम्बी आयु, सुख, समृद्धि की प्राप्ति हेतु तुलसी […]