दूसरी बार बनें हैं अमेरिका के राष्ट्रपति, मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका बनाने का किया वादा।
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस को पराजित किया। ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने ऐसा जश्न पहले नहीं देखा।उन्होंने कहा कि वह देश को सुरक्षित करने के लिए सबकुछ करेंगे। इस दौरान उनके समर्थक USA-USA के नारे लगाते रहे।
मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका बनाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का नारा दोहराते हुए कहा कि मैं अमेरिका के लिए हर पल काम करूंगा। उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल है। मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए समर्पित है। ट्रंप ने कहा कि मैं हर नागरिक, के लिए, उनके परिवार के लिए और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा। हर दिन, मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक हम अपने बच्चों को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते।
Related Posts
May 8, 2023 ना ना कहते बहुत कुछ बोल गए सत्तन गुरु
शिव-सत्तन मिलन: मुलाकात हुई, क्या बात हुई, ये बात किसी से ना कहना
इंदौर (कीर्ति […]
October 6, 2023 मप्र,छत्तीसगढ़ में जियो के सबसे अधिक ग्राहक
ट्राई की ताजा रिपोर्ट में मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो सबसे आगे।
इंदौर : […]
June 19, 2021 रजिस्ट्रार वर्मा सहित छह जिला व सत्र न्यायाधीश हाई कोर्ट जज बनाए गए
इंदौर : हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा सहित छह जिला […]
November 12, 2022 कोचिंग संस्थानों में लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला
भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्रों को पढाया सामाजिक/ साइबर जागरुकता का […]
May 31, 2020 संक्रमित रहते बच्चे को जन्म देने वाली महिला और शिशु को ठीक होने पर उपहार व पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई इंदौर : कोरोना को हराकर आगे बढ़ने का सिलसिला सतत् जारी है। शनिवार को अरविंदो हॉस्पिटल […]
July 19, 2025 इंदौर शहर से गुजरी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा से माहौल हुआ शिवमय
सैकड़ों मंचों से पुष्पवर्षा कर किया गया कावड़ यात्रा का स्वागत।
पांच झांकियां भी […]
April 1, 2021 गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों की होगी गिरफ्तारी, गुजराती समाज के अतिथि गृह को बनाया गया अस्थाई कारागार
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर में कोरोना महामारी से बचाव हेतु […]