लोकसभा निर्वाचन-2024
शासकीय/अर्द्धशासकीय/औद्योगिक/व्यवसायिक एवं निजी संस्थानों के कर्मियों को मतदान के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश।
आदेश का उल्लघंन करने वाले संस्थानों के विरूद्ध होगी कार्रवाई।
इंदौर : निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई, 2024 को मतदान होगा।निर्वाचन की प्रक्रिया में अपना मत देना हर मतदाता का अधिकार है, इसके चलते मतदाताओं की सुविधा के लिये 13 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) के तहत घोषित किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।इस आदेश में कहा गया है कि इन्दौर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान किए जाने के लिये सभी शासकीय/अर्द्ध शासकीय/औद्योगिक, व्यवसायिक एवं निजी संस्थानों अपने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान हेतु उक्त दिनांक का सवैतनिक अवकाश देंगे। इस संबंध में श्रमायुक्त द्वारा भी परिपत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं। यदि किसी संस्थान द्वारा आदेश का उल्लघंन किया जाता है तो तत्काल कार्रवाई प्रस्तावित करें।
Related Posts
March 3, 2023 अदालत की हवालात से मुलजिम को भगाने वाले आरक्षक को एक वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : जेल से न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गये मुल्जिम को भगाने वाले पुलिस […]
September 8, 2023 पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को दिया गया अतिरिक्त ठहराव
इंदौर : नई दिल्ली में 8 सितंबर से प्रारंभ हो रही प्रतिष्ठित G20समिट 2023 को ध्यान में […]
July 19, 2020 सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईटी एक्ट की धारा 66A नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि आईटी एक्ट की धारा 66A को […]
March 20, 2025 गेर मार्ग व आसपास की सड़कें दो घंटे में हुई चकाचक
गेर निकलने के तुरंत बाद सफाई में जुटा निगम का अमला।
400 से अधिक कर्मचारियों, 8 […]
March 10, 2020 सिंधिया ने कांग्रेस को कहा अलविदा, 21 विधायकों ने भी कांग्रेस और विधानसभा से दिया इस्तीफा भोपाल : वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की लगातार अनदेखी करना सीएम कमलनाथ और कांग्रेस […]
May 22, 2023 भोपाल में स्थापित होगा महाराणा प्रताप लोक – मुख्यमंत्री चौहान
महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता की कहानियाँ पाठ्यक्रम में शामिल होंगी।
महाराणा […]
March 3, 2022 उधारी चुकाने के लिए व्यापारी बना चोर, साथियों के साथ कपड़े की दुकान पर किया था हाथ साफ..!
इंदौर : क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान से कपड़े चोरी करने वाले आरोपी, चोरी किए सामान […]