इंदौर : दो दिन के मालवा- निमाड़ के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक राजश्री हॉस्पिटल में भर्ती वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सचिन यादव भी उनके साथ थे। वासनिक ने विधायक पुत्र संजय शुक्ला से भेंट कर बड़े भैया की तबीयत का जायजा लिया। वासनिक ने बड़े भैया के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी कामना की।
ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक शनिवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने ॐकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योर्तिलिंग का दर्शन- पूजन किया। बाद में उन्होंने माँ नर्मदा की भी पूजा- अर्चना की।
वासनिक का यह दौरा प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। वे मालवा- निमाड़ के कांग्रेसी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं से भी संपर्क कर राजनीतिक हालात का जायजा ले रहे हैं। वे उन क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं, जहां कांग्रेस कमजोर है। बताया जाता है कि दौरे में मिलने वाले फीडबैक के आधार पर वासनिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व अन्य नेताओं के साथ बैठकर निकाय चुनाव में अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके तहत कमजोर जनाधार वाले क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
Related Posts
August 21, 2022 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में रोहिणी नक्षत्र में मनाया गया बालकृष्ण का जन्मोत्सव
रात 12 बजे प्रभु वेंकटेश के पट खुलते ही शंख की मधुर धुन के साथ बजे घंटे […]
December 26, 2022 मोबाइल चोरी और छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस ने लिया रिमांड पर।
इंदौर : मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने […]
April 18, 2025 मेरे जन्मदिवस पर बैनर – पोस्टर लगाने की बजाए गौशलाओं में करें दान..
मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से की अपील।
30 अप्रैल को है मंत्री […]
December 25, 2019 आदर्श सड़क पर लोगों ने टिफिन पार्टी का उठाया लुत्फ, तीन जनवरी को होगा लोकार्पण इंदौर : (राजेन्द्र कोपरगाँवकर) स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर ने लगातार चौथी […]
March 3, 2022 दिव्यांग टीमों के बीच खेला गया रोमांचक क्रिकेट मैच, इंदौर लायंस व्हीलचेयर टीम विजयी हुई
इंदौर*: विधानसभा -3 में क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा आयोजित विधायक क्रिकेट […]
October 16, 2022 महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का लजीज स्वाद और लावणी का लावण्य लुभा रहा है लोगों को
इंदौर : महाराष्ट्रीयन स्वाद, संस्कृति और खाद्य उत्पादों से समूचे इंदौरवासियों को परिचित […]
June 8, 2021 चोइथराम मंडी में कार्यरत व्यापारी और कर्मचारियों का होगा टीकाकरण, लगेगा कैम्प
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में कोरोना से बचाव के लिए जिले में व्यापक स्तर पर […]