कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस मनाया गया

  
Last Updated:  December 29, 2022 " 01:10 pm"

1 जनवरी को नया साल, नई सरकार के नारे के साथ कांग्रेस जन निकालेंगे पदयात्रा।

2023 में मध्यप्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प के साथ 1 जनवरी को गांधी भवन से अहिल्या माता प्रतिमा राजवाड़ा तक पदयात्रा निकाली जाएगी~ बाकलीवाल।

इंदौर : कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने झण्डा बदलने की प्रक्रिया संपन्न की। पुराना झण्डा निकालकर नया लगाया। बाद में पार्टी का ध्वज फहराया गया।राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं झंडा ऊंचा रहे हमारा की प्रस्तुति दी गई। सेवादल के राकेश सिलावट, मुकेश ठाकुर एवं प्रह्लाद महावर ने प्रक्रिया संपन्न करवाई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इस अवसर पर भारत की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस की कांग्रेस परिवार के सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से बधाई दी।उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान सर्वविदित है। भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। आज हमें कांग्रेस पार्टी पर गर्व है।

बाकलीवाल ने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। पिछली बार भी कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ के नेतृत्व को मध्य प्रदेश की जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया था। लेकिन गद्दारी की वजह से सरकार चली गई। इस बार फिर मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमें संकल्प लेना है कि इस बार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनें। हम सबको मिलकर बूथ मंडलम एवं विधानसभा स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। आगामी माह हमारे लिए संघर्ष के हैं। हमें 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बहुमत के साथ बनानी है।इसके लिए दिनांक 1 जनवरी को दोपहर 3 बजे नए साल पर नया साल नई सरकार के नारे के साथ पदयात्रा गांधी भवन से राजवाड़ा अहिल्या माता की प्रतिमा तक निकाली जाएगी जहां पर 2023 के विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर भाए, गणपत यादव, हलीमा बी आपा,शमा खान, रामप्रसाद रेशवाल,लक्ष्मण अरिहर,एवम बाबा ठक्कर को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राजेश चोकसे,गोलू अग्निहोत्री, देवेंद्रसिंह यादव,राकेश यादव,अनिल यादव,गिरधर नागर,जया तिवारी,किरण जिरेती,ठाकुर जितेन्द्र सिंह,अयाज बैग,अमन बजाज,इम्तियाज बेलिम,श्याम सुंदर यादव, साधना भंडारी, मनीषा शिरढोंकर,मनीष मिंडा, सेवादल के जिला अध्यक्ष राकेश सिलावट,मुकेश ठाकुर,प्रह्लाद महावर,विकास जोशी,मीनाक्षी जायसवाल,रानी तिवारी,विवेक खंडेलवाल,गिरीश जोशी,अमित चौरसिया, सन्नी राजपाल,धर्मेंद्र गेंदर, सत्यनारायण सलवाड़िया, शेलू सेन,पुखराज राठौर,श्याम अग्रवाल,शेख सलीम,शिव घावरी,गंगेश हटकर,सुनील सोलंकी,राजेश यादव,मुबारक मंसूरी,विजय कदम और जौहर मानपुर वाला उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस के प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने किया।आभार कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *