इंदौर : राह चलते लोगो से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर बदमाशों को तिलकनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मौज-मस्ती व अपने शौक पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपियों ने दिनांक 14.05.2024 को पिपल्याहाना ब्रिज परफरियादी रविन्द्र कुहारे पिता श्रीराम कुहारे उम्र 29 साल निवासी – प्रतीक चिल्ड वाटर का मकान शांति नगर मूसाखेड़ी इंदौर स्थाई पता ग्राम बोराडी रैय्यत थाना धनगाँव जिला खंडवा (मध्य प्रदेश) के साथ मोबाइल लूट की वारदात की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर तिलक नगर पुलिस थाने में अपराध धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपियों के नाम (1).अमित उर्फ कल्याण विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम बड़छढ़ तहसील उमरिया जिला उमरिया (2) अंकित पस्तूर उम्र 20 साल निवासी मयूर नगर गली नं 10 मूसाखेड़ी, इंदौर एव आरोपी (3) धीरज थानोटे उम्र 20 साल निवासी मयूर नगर इंदौर होना बताए गए। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं तथा अन्य वारदातो आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
September 3, 2022 युवाओं को नई सोच के साथ कार्य करना चाहिए – हार्डिया
इन्दौर : ‘‘देश तेजी से बदल रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण इकाई युवा पीढ़ी है, इन्हें नई […]
January 31, 2023 वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को बांटने का किया जा रहा प्रयास – मरकाम
इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति द्वारा जाल सभागृह में आयोजित दो दिवसीय लक्ष्मीबाई केळकर […]
February 2, 2024 तालाबों व अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी से चलाएंगे अभियान
प्रदेश के वेटलैंड क्षेत्रों की रामसर साइट्स के रूप में पहचान के लिए होंगे […]
August 7, 2021 अदिति, बजरंग और नीरज से बनीं हुई हैं पदक की उम्मीदें, 6 पदकों से आगे बढ़ सकता है भारत..!
टोक्यो ओलंपिक में भारत कुश्ती में दो पदक जीतकर 2008 के प्रदर्शन को दोहराकर उससे बेहतर […]
January 29, 2021 बेसहारा बुजुर्गों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं- मंजूर बेग
इंदौर : फुटपाथ पर सोने वाले उम्र दराज लोगों के साथ निगम का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया […]
March 13, 2022 2023 में मप्र के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बीजेपी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार- सिंधिया
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय प्रवास के […]
November 9, 2024 अहमदाबाद से रक्सौल व वडोदरा से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन
इंदौर : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से […]