हीट वेव के कारण बिगड़ गई थी तबीयत।
दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था कलेक्टर पुत्र अमोल सक्सेना।
जबलपुर लायी गई पार्थिव देह।
जबलपुर : जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा पुत्र अमोल सक्सेना का दिल्ली में अल्प बीमारी के दौरान निधन हो गया। 20 वर्षीय अमोल दिल्ली में रहकर फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग के गुर भी सीख रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पड़ रही भयावह गर्मी के कारण अमोल सक्सेना की तबीयत बिगड़ गई थी। शनिवार रात कलेक्टर दीपक सक्सेना ने फोन पर अपने बेटे अमोल से बातचीत की थी और डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह भी दी थी। बताया जाता है कि अमोल ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी और दवा सेवन करने के बाद सो गया। रविवार दोपहर तबीयत ज्यादा खराब हुई जो अमोल के लिए जानलेवा साबित हुई। बेटे के निधन की दु:खद जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली के लिए रवाना हो गये। अमोल की पार्थिव देह सोमवार को चार्टर प्लेन से जबलपुर लायी गई। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह दु:खद खबर मिलते ही प्रशासनिक जगत में शोक की लहर छा गई। शोक संवेदना व्यक्त करने बालों का कलेक्टर निवास पर तांता लग गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत व ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधयों ने जबलपुर कलेक्टर के पुत्र अमोल सक्सेना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
Related Posts
May 18, 2020 मप्र में कोरोना पर काफी हद तक पाया गया नियंत्रण, सभी जिलों में अब होंगे रेड व ग्रीन जोन- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समय […]
November 13, 2021 सहकार भारती के जिलास्तरीय अधिवेशन में कंचनसिंह चौहान अध्यक्ष और सत्यनारायण आजाद महामंत्री चुने गए
इंदौर : आरएसएस के अनुषंगी संगठन सहकार भारती जिला इंदौर का जिलास्तरीय अधिवेशन शनिवार को […]
April 18, 2021 गुरुजी सेवा न्यास ने क्रेडाई यूथ वेलफेयर ट्रस्ट की मदद से शुरू किया शव वाहन का संचालन, लगेगा न्यूनतम शुल्क
इंदौर : वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए श्री गुरुजी सेवा न्यास एवं क्रेडाई यूथ […]
August 15, 2022 कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस […]
March 5, 2021 अनुराग- तापसी के ठिकानों पर सर्चिंग जारी, साढ़े तीन सौ करोड़ की अघोषित आय का खुलासा..?
मुम्बई : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों और कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई […]
September 8, 2023 कृष्णलीला में निहित जीवन दर्शन
देवकीनंदन, यशोदानन्दन, द्वारिकाधीश, आनन्दसागर, दयानिधि कृष्ण के स्वरुप का वर्णन एवं […]
May 17, 2023 पीआईएमआर में महिला उद्यमिता और कौशल विकास पर सेमिनार
पद्मश्री जनक पलटा`पीआईएमआर इंस्पायरिंग वुमन' पुरस्कार से सम्मानित।
इंदौर : महिलाओं […]