नई दिल्ली : मंगलवार को दिनभर चली मतगणना में एनडीए को पुनः बहुमत मिलने के बाद देर शाम प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंगल के पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनना तय हो गया है। हम सभी जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया। यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्राण की जीत है। यह सब का साथ, सबका विकास के मंत्र की जीत है। 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अथक और समर्पण भाव से चुनाव में मेहनत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया।
प्रधानमंत्री ने देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करते हुए कहा, चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया। करीब 100 करोड़ मतदाता 01 करोड़ 11 लाख मतदान कर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीन, हर कर्मचारी ने इतनी प्रचंड गर्मी में अपने दायित्व को बखूबी निभाया। हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय दिया। ये सभी बधाई के पात्र हैं।
Related Posts
September 23, 2023 विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा : सीएम चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने ओंकारेश्वर में संत समुदाय के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट […]
September 30, 2020 दरिन्दगी की शिकार हाथरस की निर्भया का पुलिस ने कर दिया अंतिम संस्कार, परिजनों को नहीं सौंपा शव..?
नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ की गई दरिंदगी से देश में गुस्सा […]
April 14, 2022 दामिनी सिंह ठाकुर के काव्यसंग्रह ‘तिश्नगी’ का विमोचन
इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह - तिश्नगी का विमोचन […]
July 10, 2020 चीनी राखी का सांसद लालवानी ने ‘स्वदेशी सांसद राखी’ के रूप में पेश किया विकल्प..! इंदौर : पिछले दिनों सीमा पर चीन की हरकत का जवाब देते हुए हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे। […]
February 13, 2025 संत रविदास के बताए मार्ग का करें अनुसरण : सत्तन
संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का […]
October 1, 2022 इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार छठी बार स्वच्छता सर्वे में बना नंबर वन
इंदौर : स्वच्छता में इंदौर ने इतिहास रच दिया है। मप्र के वाणिज्यिक और सांस्कृतिक शहर […]
December 14, 2020 कृषि बिलों के लाभों से किसानों को अवगत कराने के लिए चौपाल लगाएगी बीजेपी- शर्मा
भोपाल : किसान संगठनों के साथ बातचीत विफल होने के बाद बीजेपी कृषि बिलों के प्रावधान और […]