इंदौर : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इंदौर जीपीओ में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता सम्बन्धी फिलाटेली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ डॉ. भरत रावत (ह्रदय रोग विशेषज्ञ) के मुख्य आतिथ्य एवं प्रीती अग्रवाल, पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर की अध्यक्षता में हुआ | विशेष अतिथि के रूप में मोहनलाल अग्रवाल उपस्थित रहे। इस प्रदर्शनी में वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट ओमप्रकाश केडिया का संग्रह प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर रक्तदान के महत्त्व एवं जागरूकता को लेकर विशेष व्याख्यान का आयोजन भी क्षेत्रीय कार्यालय के सभागृह में किया गया । इस मौके पर डॉ. भरत रावत ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने रक्तदान से मानव शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर प्रीति अग्रवाल ने डाक विभाग के प्रत्येक कर्मचारी से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि, रक्तदान एक अमूल्य दान है, जो पीड़ित व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है।
इस अवसर पर वी वन हॉस्पिटल के डॉ. मिलिंद साठे द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्वस्थ्य रहने के गुर बताए गए।
कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और फिलेटली में रुचि रखने वाले प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
Related Posts
January 27, 2021 बीजेपी कार्यालय में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस, नगर अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
इंदौर : गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर भाजपा कार्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में […]
July 7, 2020 इंदौर में लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी, कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल..! इंदौर : शहर के अनलॉक होने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजिंग और […]
January 12, 2021 बादल छंटते ही मौसम में घुली ठंडक, कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरने पर हुए मजबूर
नई दिल्ली : उत्तर-भारत में बादल छंटने और बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। […]
April 16, 2024 लाखों रुपए मूल्य के अवैध गांजे के साथ पकड़ाए तीन आरोपी
अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]
May 14, 2022 बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग के तीन सीएम दिए, कांग्रेस ने एक भी नहीं – गृहमंत्री मिश्रा
भोपाल बीजेपी हमेशा पिछड़ों के आरक्षण की पक्षधर रही है। उसने हमेशा पिछड़ा वर्ग को […]
June 1, 2021 जिंदगी को अनलॉक करें और कोरोना को लॉक- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा है कि […]
December 5, 2023 आचार संहिता खत्म, शुरू हुई जनसुनवाई
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर किया […]