भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
Last Updated: July 3, 2024 " 11:05 pm"
इंदौर : लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान पर आक्रोश जताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजवाड़ा पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि समय-समय पर कांग्रेस अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करती आई है कांग्रेस का चरित्र उनके बयानों में दिखाई पड़ता है राहुल गांधी के बयान से सभी हिंदू आहत हैं, इसी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया है राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है । इस के लिए राहुल गांधी एवं पूरी कांग्रेस को हिंदुओं से क्षमा मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर निक्की राय,अमीत पालीवाल,सन्नी टुटेजा, नाना चौधरी,अजय अग्निहोत्री,आवेश राठौर, रजत शर्मा, विकास यादव, आकाश नायक ,विजय पंवार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।