आरोपी के कब्जे से 02 दोपहिया वाहन बरामद।
क्राइम ब्रांच इंदौर ने ग्राहक बनकर शातिर वाहन चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया बदमाश औने-पौने दामों पर चोरी किए 02 दोपहिया वाहन बेचने की फिराक में था। आरोपी ने उक्त वाहन राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से चुराना कबूला। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़े गए इस आरोपी का नाम पवन यादव उर्फ काली नि. समाजवाद नगर छत्रीपुरा इन्दौर होना बताया गया है।
आदतन आरोपी के खिलाफ छत्रीपुरा ,मल्हारगंज व राजेंद्र नगर थाने में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पूछताछ करने पर आरोपी पवन यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में उसने राजेन्द्र नगर क्षेत्र से एक पेशन प्रो मोटरसाइकिल एम.पी. 09- एन.यू. 5400 चुराई थी।इसके अलावा पिछले महिने राजेन्द्र क्षेत्र से ही एक काले रंग की एक्टिवा जिसका नम्बर एम.पी.09.एस.जे. 9127 है, चुराई। उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर पर पूर्व से चोरी के अपराध पंजीबद्व होना पाए गए।
आरोपी के विरुद्ध थाना राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
May 11, 2024 इंदौर जिले में 13 मई को होनेवाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी
रविवार, 12 मई की सुबह मतदान दलों को होगा मतदान सामग्री का वितरण।
लोकसभा […]
March 2, 2025 डिस्पोजल फ्री होगी स्कीम नंबर 140 स्थित चौपाटी
निगम आयुक्त द्वारा स्कीम नंबर 140 चौपाटी में व्यापारियों के साथ किया गया स्वच्छता […]
March 23, 2017 दिनदहाड़े हुआ युवक का अपहरण, भोपाल पुलिस ने पूरे शहर में की घेराबंदी,लड़का राजगढ़ जिले के कुरावर से बरामद
भोपाल। शहर […]
August 15, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने पिंक बस में किया सफर
इंदौर : महापौर एवं अटल इंदौर सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के अध्यक्ष पुष्यमित्र […]
July 30, 2019 मन से विकार रूपी कचरा निकालकर श्रेष्ठ विचारों का संग्रह करें- आचार्यश्री इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत आचार्य श्री […]
May 14, 2020 कोरोना के 61 नए मामले आए सामने, 52 मरीजों ने कोरोंना से पाई मुक्ति.. इंदौर : गुरुवार को कोरोना संक्रमित मामलों में बीते 4 - 5 दिनों की तुलना में कमीं देखी […]
February 22, 2022 ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदक को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई एक लाख से अधिक की राशि
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर त्वरित करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर आवेदक के 1,00,751/- […]