नई दिल्ली : मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिमागी बुखार के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां बीते 20 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह वे अनंत यात्रा पर चले गए।
प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था।उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।
झा का जन्म भले ही बिहार में हुआ हो पर उनकी कर्मभूमि मध्य प्रदेश ही रही। उनकी शिक्षा ग्वालियर में हुई। वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।इसके अलावा संगठन में अन्य कई अहम पदों को भी उन्होंने सुशोभित किया।
Related Posts
February 17, 2019 झूठे निकले कांग्रेस के वादे- राकेश सिंह इंदौर: पुलवामा की दिल दहला देने वाली घटना के बावजूद राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के […]
August 30, 2020 फसलों का बीमा करने के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक इंदौर : इंदौर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा किया […]
December 3, 2024 एचआईवी/ एड्स प्रभावितों की संख्या में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार ने तय किए हैं सतत विकास लक्ष्य : नड्डा
एचआईवी/एड्स की जंग को जीतने में समाज के सभी वर्ग सक्रियता से करें सहयोग-- मुख्यमंत्री […]
November 22, 2021 पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने पर लोगों ने किया सफाई मित्रों का सम्मान
इंदौर : शहर के सफाईकर्मी, नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन ने जनभागीदारी के माध्यम […]
May 3, 2021 बीजेपी ने सेवा प्रकल्प के तहत कोरोना मरीज व परिजनों को शुरू किया भोजन का वितरण, मोघे ने की सराहना
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी सेवा प्रकल्प के माध्यम से शहर के अस्पतालों में भर्ती कोरोना […]
September 17, 2021 पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना के साथ किया गया हवन, गृहमंत्री मिश्रा सहित सैकड़ों ने यज्ञ में दी आहुतियां
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिन पर आर्य समाज मंदिर मल्हारगंज में […]
March 12, 2021 ओमैक्स हिल्स में डकैती की वारदात, परिवार के लोगों से मारपीट कर हजारों का माल ले उड़े बदमाश
इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के राऊ बायपास स्थित ओमैक्स हिल्स में गुरुवार रात […]