नई दिल्ली : मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिमागी बुखार के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां बीते 20 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह वे अनंत यात्रा पर चले गए।
प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था।उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।
झा का जन्म भले ही बिहार में हुआ हो पर उनकी कर्मभूमि मध्य प्रदेश ही रही। उनकी शिक्षा ग्वालियर में हुई। वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।इसके अलावा संगठन में अन्य कई अहम पदों को भी उन्होंने सुशोभित किया।
Related Posts
July 4, 2022 क्षेत्र क्रमांक दो की सभा में बोले सीएम शिवराज,सभी अवैध कॉलोनियां होंगी वैध
मदन महल गार्डन पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र क्र.2 की सभी समस्याएं हल करने का वादा […]
August 1, 2023 WaultSwap price today, WEX to USD live price, marketcap and chart Cryptocurrency prices can be volatile and unpredictable, and may be influenced by […]
October 2, 2022 मप्र में महंगी हुई बिजली, दस पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई दरें
जबलपुर : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को […]
August 21, 2021 मंत्री सिलावट ने सीएम शिवराज से अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए की 789 करोड़ के आवंटन की मांग
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से […]
November 22, 2019 अवैध हथियारों की सप्लाई व खरीद- फरोख्त में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार इंदौर : क्राइम ब्रांच ने कनाड़िया पुलिस के साथ मिलकर अवैध हथियारों की सप्लाई और खरीद- […]
June 19, 2017 राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटी, चढ़ा प्लास्टर नई दिल्ली.केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके बारे में उनके […]
October 25, 2024 नागपुर में बीजेपी प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
नामांकन रैली में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
जनता ने जगह-जगह किया […]