इंदौर : ट्रक चोरी करने वाले बदमाश को थाना लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 10 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए ट्रक को बरामद किया गया। आरोपी ट्रक चोरी कर उसे दाहोद गुजरात ले गया था, जिसे वहां जाकर जब्त किया गया।
आरोपी खड़े ट्रकों की रैकी करता था फिर मौका पाकर ट्रक चोरी कर रफूचक्कर हो जाता था।
जब्त किया गया ट्रक आरोपी ने देवास नाका लोहा मंडी की पार्किंग से चुराया था। इसकी
पुलिस थाना लसूड़िया पर दिनांक 25.07.2024 को फरियादी कृष्णा पिता रामकुमार यादव नि. न्यू गौरी नगर इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसुडिया में अपराध क्रमांक 850/2024 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी का नाम रंजीत सोनी, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मढिया नाका जिला बांदा उत्तर प्रदेश हा.मु. गंगा नगर थाना चंदन नगर इन्दौर होना बताया गया ।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 23, 2022 वायु प्रदूषण के स्रोतों के विश्लेषण के लिए किया जा रहा अध्ययन
मुसाखेडी व बिचौली हप्सी में लगाए सीएसी का किया अवलोकन।
इंदौर : क्लीन एयर कैटलिस्ट […]
March 20, 2022 बीजेपी नेता उमेश शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा दुपट्टा पहनाना रहा चर्चा का विषय…!
इंदौर : रविवार को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के गले में कांग्रेसी दुपट्टा […]
November 27, 2020 दो किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध रूप से गांजा लिए एक आरोपी हीरा नगर पुलिस की गिरफ्त में आया है।आरोपी के […]
June 13, 2025 अहमदाबाद प्लेन क्रैश में चमत्कारिक रूप से बचा एक यात्री
फ्लाइट मिस होने से एक महिला यात्री की भी बची जान।
अहमदाबाद : वो कहते हैं न कि 'जाको […]
July 29, 2023 युवा महापंचायत के जरिए आदिवासी युवाओं को साधेगी कांग्रेस
नक्षत्र गार्डन में 30 जुलाई को होगा आदिवासी युवा महापंचायत का आयोजन।
पूर्व […]
February 13, 2025 कॉरपोरेट टैक्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहा पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन
वित्त वर्ष 2024-25 में डायरेक्ट टेक्स कलेक्शन में 15% उछाल, सरकार ने जुटाए 17.78 लाख […]
December 30, 2019 डॉ. एसएन तिवारी सम्मान से नवाजे गए रचनाकार, ‘आम के पत्ते’ का हुआ विमोचन इंदौर: सम्मान जब मिलता है तो वह और बेहतर लिखने की प्रेरणा देता ही है, रचनाकार का दायित्व […]