इंदौर : सफाई में इंदौर द्वारा चौका लगाने के बाद जगह- जगह सफाई मित्रों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। गली, माेहल्लों और अपार्टमेंट्स में सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने भी अपने निवास पर सफाईकर्मियों को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वच्छता के साधक हैं सफाई मित्र।
सांसद लालवानी ने सफाई मित्रों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इंदौर के ये सफाई मित्र स्वच्छता के साधक हैं, जो दिन-रात, मौसम की परवाह किए बिना, अनवरत शहर को साफ रखने में लगे रहते हैं। इंदौर भारत का सबसे साफ शहर लगातार चौथी बार बना है तो इसकी वजह ये सफाई मित्र ही हैं।
लोगों ने बरसाए फूल।
सफाई में नम्बर वन आने पर शहर के नागरिकों ने कहीं ताली बजाकर तो कहीं फूल बरसाकर सफाई मित्रों का सम्मान किया। कई स्थानों पर सफाई मित्रों को मिठाई खिलाकर उन्हें माला भी पहनाई गई।
2021 की तैयारी में अभी से जुटे।
सांसद शंकर लालवानी के मुताबिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी में वे अभी से जुट गए हैं। इस सिलसिले में वे अधिकारियों की एक बैठक भी ले चुके हैं।
सांसद लालवानी के अनुसार हम 2021 की तैयारी में पूरी ताकत से जुटेंगे और जल्द ही शहर की जनता के साथ विस्तृत गाइडलाइन भी साझा करेंगे। उन्होंने जनता से भी आग्रह किया कि वे स्वच्छता के नम्बर वन के तमगे को बरकरार रखने में कोई कसर न रखें।
Related Posts
August 8, 2023 चावड़ा ने बड़वानी में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
बड़वानी के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया था सम्मेलन।
इंदौर : आईडीए के […]
November 28, 2021 इंदौर के डीएनए में हैं सफाई के संस्कार, साहित्योत्सव के अंतिम दिन बोले अपर आयुक्त संदीप सोनी
इंदौर : मध्य भारत के सबसे बड़े साहित्य उत्सव इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन रविवार 28 […]
September 2, 2023 आदर्श रेल पुलिस थानों के अधिकारी,कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज
इंदौर : पुलिस अधीक्षक, रेल कार्यालय इंदौर में जीआरपी के आदर्श थानों के आउटर, क्राइम सेल […]
June 24, 2021 कर्मचारी को भी लगवाएं वैक्सीन, अन्यथा दुकान होगी सील..!
इंदौर : कोरोना से बचाने वाली वैक्सीन हर दुकान के हर कर्मचारी को लगवाना जरूरी है। जिस […]
August 10, 2020 रिकॉर्ड सैम्पलिंग, रिकॉर्ड टेस्टिंग, हजारों पेंडिंग, संक्रमण दो सौ पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एकाएक इतने सक्रिय हो गए हैं कि सैंपलिंग और […]
August 6, 2020 सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी, एक दिन में करीब 12 सौ रुपए की हुई बढ़ोतरी..! इंदौर : सोना अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में एक दिन में 1197 […]
March 1, 2023 आरएसएस की अ. भा. प्रतिनिधि सभा की बैठक पानीपत में होगी
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 12,13 व 14 मार्च […]