इन्दौर : स्वतंत्रता दिवस की बेला में अभिनव कला समाज एवं द ग्रेंड ब्लैक रशियन प्यानो स्टूडियो ‘रशियन रागा’ प्यानो कंसर्ट का आयोजन करने जा रहा है।
अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल मारू ने बताया कि 14 अगस्त 2024 को सायं. 7:30 बजे रवींद्र नाट्यगृह में प्रसिद्ध प्यानो वादक रामेश्वर पाटीदार प्यानो की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में पश्चिमी-भारतीय शास्त्रीय संगीत की परम्परा को जोड़ते हुए विशेष प्रस्तुतियां दी जाएगी। सरोद, बांसुरी और तबले के साथ मिलकर फ्यूजन भी पेश किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतिम दौर में राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत गीतों पर विशेष प्रस्तुतियां होगी।
कार्यक्रम के आरम्भ में द ग्रेंड ब्लैक रशियन प्यानो स्टूडियो के प्रतिभाशाली शिष्य आदिल हुसैन, नितांशी मारू, निलेश सोनी, नचिकेत जोशी और तनय गंगवाल अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के समन्वयक अंकुर सरसिया ने बताया कि प्यानों वादक रामेश्वर पाटीदार मूलतःबिडवान,धार जिले के हैं। इन्होंने एआर रहमान के म्यूज़िक इंस्टीट्यूट केएमएमसी, चैन्नई में बरसों तक ट्रेनिंग दी है। विश्व के जाने-माने प्यानों वादक पाटीदार के गुरु डॉ. सुरोजीत चटर्जी केएमएमसी के डायरेक्टर हैं।यह शो डॉ. चटर्जी को समर्पित है।
पाटीदार ने बताया कि प्यानों मूल रूप से जर्मनी का 300 वर्ष पुराना इंस्ट्रूयुमेंट है। उनके जापानी कम्पनी के इस प्यानों में करीब 7500 पुर्जे हैं और वजन 350 किलो से अधिक है।
Related Posts
March 6, 2023 राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा भगोरिया पर्व – मुख्यमंत्री चौहान
सोरवा में छीतू किराड़ के किले का जीर्णोद्धार कर स्मारक भी बनाया जाएगा।
अलीराजपुर में […]
September 8, 2021 मप्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर को समेटे होगा नया मप्र भवन, सीएम ने किया अवलोकन
नई दिल्ली : नए मध्यप्रदेश भवन में मध्य प्रदेश की संस्कृति ,परंपराएं, मूल्य, आस्थाएं, […]
February 3, 2023 छात्रों के साथ लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
आरोपी छात्रों से लूटे गए एक लैपटॉप एवं 2 मोबाइल सहित मशरूका बरामद।
इंदौर : पुलिस […]
June 25, 2020 कम नहीं हो पा रही कोरोना मृत्यु दर, 4 और मरीजों का जिंदगी से छूटा नाता.. इंदौर : तमाम प्रयासों के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला […]
April 23, 2020 केंद्रीय दल ने जनप्रतिनिधियों से लिए सुझाव, केंद्र से मदद का दिया भरोसा इंदौर : कोरोना के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा गठित केन्द्रीय दल के प्रभारी अभिलक्ष्य […]
February 17, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व, कलमकारों के साथ शहर के विशिष्टजनों ने भी की शिरकत
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित विद्या की देवी मां सरस्वती के मंदिर में बसंत पंचमी […]
July 4, 2022 वोटर लिस्ट में एक ही बूथ पर दो जगह नाम दर्ज, बड़ी लापरवाही आई सामने..!
इंदौर : 'एक बूथ, दो जगह नाम' निर्वाचन आयोग की बड़ी गलती सामने आई है।आवेदन देने के बाद […]