इंदौर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के बाद शासकीय स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने किला मैदान स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बेग, कम्पास और अन्य पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की।
इस अवसर पर कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, पार्षद राहुल जायसवाल और मनोज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद थे। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन में विशेष रूप से खीर, पुरी, लड्डू, छोले की सब्जी आदि परोसे गए। मंत्री विजयवर्गीय ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि देश को बड़े संघर्ष के बाद स्वतंत्रता मिली है। देश की स्वतंत्रता में बलिदानियों का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे शिक्षा के साथ संस्कारों से भी जुड़ें। अपने माता-पिता तथा वरिष्ठों का हमेशा सम्मान करें। माता-पिता की पूजा ईश्वर की पूजा के समान है।
Related Posts
December 13, 2018 वचन पत्र के वादे पूरे करेंगे- कमलनाथ भोपाल: वरिष्ठ नेता कमलनाथ मप्र के 18 वे सीएम होंगे। गुरुवार रात पीसीसी दफ्तर में […]
June 26, 2021 शहरी सहकारी बैंकों में जनप्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे निदेशक, आरबीआई का फैसला
मुम्बई : विधायक, सांसद या नगर निगम के पार्षद अब प्राथमिक शहरी सहकारी बैंकों के प्रबंध […]
June 20, 2019 कपटनाथ सरकार का जनता के साथ एक और कपट..! {गोविंद मालू}
रजिस्ट्री के शुल्क में बढोत्री कर गाईड लाइन में 20 प्रतिशत की कमी गरीब […]
December 29, 2020 जिला स्तरीय युवा उत्सव में 30 दिसम्बर तक ली जाएंगी प्रविष्ठियां
इंदौर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष (2020-21) भी जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया […]
July 6, 2022 कैलाश विजयवर्गीय का दावा, लाखों मतों से जीतेंगे पुष्यमित्र
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्नी आशा विजयवर्गीय और परिवार […]
August 31, 2019 आरके स्टूडियो की गणेशोत्सव परंपरा हुई बन्द..! मुम्बई : राजकपूर द्वारा 70 साल पहले शुरू की गई गणेशोत्सव मनाने की परंपरा आरके स्टूडियो […]
January 5, 2020 बीजेपी नेताओं पर प्रकरण दर्ज कर प्रशासन ने किया सराहनीय काम- बेग इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने जिला प्रशासन को बधाई […]