इंदौर : देवास में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स की बैठक के दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद महापौर भार्गव मध्य प्रदेश के सभी महापौरों का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस बैठक में उपस्थित मेयर काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पटेल और संगठन के महासचिव उमा शंकर गुप्ता ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। महापौर श्री भार्गव की इस नई जिम्मेदारी के तहत वे प्रदेश के सभी महापौरों के प्रशासनिक मुद्दों को सुलझाने और उनकी आवाज़ को प्रदेश स्तर पर बुलंद करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी महापौरों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाना और स्थानीय प्रशासन को सुदृढ़ बनाना रहेगा।
Related Posts
January 11, 2021 धर्म में पाखंड नहीं सेवा का भाव होना चाहिए- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : वर्तमान युग धर्म जागरण का है। धर्म प्रदर्शन के लिए नहीं, दर्शन के लिए होता है। […]
January 24, 2021 नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लोन दिलाने के नाम पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तुकोगंज पुलिस […]
December 1, 2020 एक ओर कुख्यात बदमाश का मकान तोड़ा गया।
इंदौर : जिले में गुंडे- बदमाशों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने में जुटे जिला व पुलिस प्रशासन और […]
July 19, 2020 भारत में कोरोना का हो रहा सामुदायिक प्रसार, हालात चिंताजनक, IMA ने दी चेतावनी..! नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर […]
October 9, 2021 देवास में शारदीय नवरात्रि के दौरान नाइट कर्फ्यू पर राजानी ने जताया ऐतराज
देवास : कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान […]
March 21, 2023 दशहरा मैदान पर 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा ‘सबके राम’ जन्मोत्सव
श्री श्री रविशंकर, पं. प्रदीप मिश्रा एवं महंत राजू दास सहित अनेक हस्तियां करेंगी […]
May 30, 2024 अगले 30-35 वर्षों तक ही साथ दे पाएगी जीवनदायिनी मां नर्मदा
लगातार सिकुड़ रही है नर्मदा नदी..
पारंपरिक जल स्रोतों के सहेजने के साथ छतों से बहने […]