अहमदाबाद : गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आसपास की सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 102 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।
उक्त सरकारी जमीन पर पचास से ज्यादा इमारतें और धार्मिक स्थल बना लिए गए थे। सोमनाथ मंदिर की पर आशंकित खतरे और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर इस जमीन पर बड़ा अभियान चलाया गया और पूरी जमीन पर निर्मित अवैध निर्माण ढहा दिए गए। इस अभियान में 58 बुलडोजर, सैंकड़ों ट्रैक्टर और डंपर लगाए गए थे।
नोटिस के बावजूद खाली नहीं की गई थी भूमि- डीएम ।
जिले के डीएम डीडी जडेजा ने बताया कि सोमनाथ में इस अवैध निर्माण को खाली करवाने के लिए प्रशासन की ओर से बहुत पहले नोटिस जारी कर दिया गया था लेकिन उसके बाद भी जमीन को खाली नहीं किया गया।
सोमनाथ में भी शुरू होना है कॉरिडोर बनाने का काम।
आपको बता दें कि उज्जैन कॉरिडोर की तरह सोमनाथ में भी कोरिडोर बनाया जाना है।इसके लिए केन्द्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। सोमनाथ मंदिर के विकास के लिए अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है. ऐसे में इस डिमोलिशन के बाद कॉरिडोर के काम में तेजी आने की संभावना है।
Related Posts
April 12, 2021 सीएम शिवराज ने माना लॉकडाउन किसी समस्या का हल नहीं, प्रदेशव्यापी लॉकडाउन से किया इनकार
भोपाल : लगता है लॉकडाउन को लेकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह दुविधा की स्थिति में हैं। वे […]
March 29, 2022 दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहा सेंड बोआ सांप की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : वन्य जीव दोमुंहा सेंड बोआ सांप की तस्करी करने वाला तस्कर, क्राइम ब्रांच इंदौर व […]
October 5, 2021 पृथ्वीपुर से अखंड प्रताप सिंह ने दाखिल किया पर्चा
पृथ्वीपुर ;: विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पृथ्वीपुर सीट से पूर्व […]
September 22, 2020 मुम्बई जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में धमाके के साथ लगी आग, नहीं हुई कोई जनहानि इंदौर : मुंबई जा रही निजी ट्रेवल्स की बस रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हादसे का शिकार […]
February 11, 2022 इंदौर को मोबाइल का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग
नई दिल्ली : इंदौर में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन […]
January 16, 2021 सीएम शिवराज सिंगरौली से करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी हैल्थवर्कर्स से करेंगे संवाद
भोपाल : कोरोना वैक्सिनेशन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री […]
May 6, 2023 शेखावत के बयान पर दत्तीगांव का पलटवार, आरोपों को बताया निराधार
शेखावत को कानूनी नोटिस देने की कही बात।
इंदौर : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा […]