दिल्ली – मुंबई ट्रैक पर डाउन लाइन की गाड़ियां हुई प्रभावित।
किसी तरह की जनहानि नहीं।
रतलाम : गुरुवार को रतलाम के समीप मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए और एक पलटी खा गया। इस हादसे के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
डाउन ट्रैक की गाड़ियां हुई प्रभावित।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गुरुवार रात पौने दस बजे के करीब ये हादसा हुआ। मालगाड़ी राजकोट से रतलाम होकर नागदा की ओर जा रही थी, उसी दौरान रतलाम ई केबिन के पास मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी हो गए जबकि एक वैगन पलटी खा गया। इससे दिल्ली – मुंबई डाउन ट्रैक की गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। डाउन लाइन की ट्रेनों अप लाइन से चलाया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी और तकनीकि अमला मौके पर पहुंच गया है। बेपटरी व पलटी खाए वैगन अलग कर शेष मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है। बेपटरी हुए वैगन को पुनः पटरी पर लाने का काम जारी है। वैगन पेट्रोलियम पदार्थों के होने से उन्हें पुनः पटरी पर लाने का काम बेहद सावधानी से किया जा रहा है। जल्दी ही डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मीना के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही किसी तरह की जनहानि हुई है।
Related Posts
February 2, 2023 वामा सखियों ने कविता और गीतों के साथ मनाया वसंतोत्सव
इंदौर : वामा साहित्य मंच से जुड़ी लेखिकाओं ने गुरुवार को कविताओं और गीतों के बीच […]
July 10, 2023 दीपक शिरालकर की पुस्तक स्फटिक सी पारदर्शिता का विमोचन
इंदौर : शहर के वरिष्ठ लेखक और साहित्यकार दीपक शिरालकर ने आरएसएस के साथ अपने पांच दशकों […]
February 20, 2021 समाज को आइना दिखाने का काम करते हैं पत्रकार- उत्तम स्वामी
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव।
वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना का किया गया […]
September 5, 2020 284 नए कोरोना संक्रमित मिले, 236 को दी गई छुट्टी इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हो चुके इंदौर जिले में कोरोना का कहर खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा […]
March 24, 2020 लॉकडाउन अवधि में नहीं काटा जाएगा कर्मचारियों का वेतन इंदौर : प्रदेश में कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुये […]
June 17, 2020 कमजोर वर्ग के हित में अधिकारियों से लिए गए सुझाव इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, […]
April 6, 2019 समर्थकों ने ताई के घर जाकर किया मनाने का असफल प्रयास इंदौर: अहिल्या नगरी करें पुकार, अहिल्या आदर्श फिर एक बार। इंदौर करें पुकार, ताईजी फिर एक […]