जिस तलवार को कभी देवी अहिल्याबाई स्वयं धारण करती थीं उस तलवार का किया पूजन।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहाँ शस्त्रागार में शस्त्र पूजन भी किया। नर्मदा तट स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो देवी अहिल्या बाई के शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्याबाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके पूर्व महेश्वर पहुंचने उनका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर खरगोन कर्मवीर शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
Related Posts
October 4, 2022 चरम पर पहुंचा माता भक्ति का उल्लास, महानवमी पर किया गया कन्या पूजन
इंदौर : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर घरों, मंदिरों और पांडालों में हवन - पूजन […]
January 26, 2021 एमडी ड्रग तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिफ्तार
इंदौर : एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर ने मुंबई के एक और तस्कर […]
March 31, 2019 केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल, अमेठी से हार का है अंदेशा..! नई दिल्ली: राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की सियासी गलियारों में लगाई जा रही […]
October 25, 2022 आतंकवाद के अंत का प्रतीक है दीपावली – प्रधानमंत्री
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी दीपावली देश की सीमाओं […]
September 19, 2020 कोरोना के एक ही दिन में 4 सौ से अधिक मामले, कुल संक्रमित 19 हजार के पार इंदौर : कोरोना का संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को इंदौर में अब तक के सबसे […]
January 31, 2022 वर्षा ने बनाई आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 4500 स्क्वेयर फ़ीट की विशाल रंगोली
इंदौर : जब किसी हुनरमंद कलाकार की कल्पना धरातल पर उतरकर हकीकत का रूप लेती है, तो उसकी […]
March 27, 2020 मौसम ने बदला मिजाज, गरज- चमक के साथ हुई बारिश इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 25 मार्च को तेज आंधी चलने के […]