नवरात्रि में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने किया गरबा रास का आयोजन।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मीडियाकर्मी एवं उनके परिजनों के लिए पारिवारिक गरबा रास का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मदुरंग-टू और घणी खम्मा – टू म्यूजिक एलबम से प्रसिद्धी पाने वाली कत्थक नृत्य कलाकार एवं अभिनेत्री पारुल चौहान थीं। पारुल ने वर्ष 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म पेडमेन में बहन का किरदार निभाया था। बचपन से ही नृत्य के प्रति रूचि रखने वाली पारुल को प्रिया गोखले ने प्रशिक्षण दिया। इन दिनों पारुल कत्थक में पीएचडी कर रही हैं। पारुल ने बताया कि जल्दी ही घणी खम्मा -थ्री म्यूजिक एलबम भी जारी होने वाला है। पारुल के दोनों म्यूजिक एलबम को करोड़ों दर्शकों ने निहारा है।
गरबा रास में पारुल चौहान ने माँ अम्बे की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पारुल के परिजन शैलेन्द्र सिंह चौहान, बरखा चौहान और उदित राज सिंह चौहान भी मौजूद थे।पारुल ने मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के साथ एक गरबा भी किया।
Related Posts
July 25, 2021 भोपाल में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 1 घायल
भोपाल : होशंगाबाद रोड पर मिसरोद थाना क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित […]
April 1, 2022 2 से 11 मई तक मनाया जाएगा लाडली लक्ष्मी उत्सव, योजना का बढाया जाएगा दायरा
इंदौर : प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना में अब […]
July 23, 2021 करोड़ों के घाटे के चलते पब्लिक- प्रायवेट पार्टनरशिप पर संचालित होगा इंदौर एयरपोर्ट
इंदौर : पिछले साल में 23 करोड़ से ज्यादा घाटे के चलते मध्यभारत के सबसे बड़े इंदौर के […]
December 16, 2021 देवी अहिल्याबाई के वारिस बनकर आए हैं प्रधानमंत्री मोदी- सुमित्रा महाजन
इंदौर : बनारस में काशी विश्वंनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसके प्रांगण में देवी […]
March 19, 2022 इंदौर के जाने- माने कॉलोनाइजर विजय अग्रवाल ईडी के शिकंजे में फंसे
इंदौर : शहर के बड़े कॉलोनाइजर और एम्पायर समूह के कर्ताधर्ता विजय अग्रवाल को ईडी ने अपनी […]
December 21, 2021 पूर्व विधायक गोपी नेमा ने बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग में दिया मार्गदर्शन
इंदौर : नगर के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रथम सत्र का दीप प्रज्वलित कर पूर्व […]
July 7, 2024 किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए मंत्री सिलावट ने की पहल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने व्यक्तिगत भेंट कर भवन के लिए […]