मार्ग की बाधाएं हटाकर शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।
मार्ग में रिवर ब्रिज और रेलवे ओवर ब्रिज भी है प्रस्तावित।
इंदौर : संभाग आयुक्त सह प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह ने गुरुवार को टी.पी.एस.-08 योजना के तहत बनाये जा रहे MR 12 मार्ग (निर्माणाधीन ) का निरीक्षण किया ।प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी आर पी अहिरवार ने बताया कि 9.5 km लंबे मार्ग में से मौके पर 3.5 कि.मी. लंबाई में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष हिस्से में राजस्व विभाग से सीमांकन, ईंट के भट्टे को हटाने एवं निर्माण कार्य में गति लाने के लिए भू-अर्जन अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री को संभागायुक्त ने स्थल पर ही निर्देश दिए।ताकि मार्ग का निर्माण कार्य, समय सीमा मैं पूर्ण हो सके। आईडीए सीईओ ने बताया कि संभागायुक्त सह आईडीए अध्यक्ष दीपक सिंह ने योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले आर.ओ.बी. के अलाईनमेन्ट में आवश्यक सुधार एवं कान्ह नदी पर रिवर ब्रिज के कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया। सिंहस्थ 2028 के पूर्व एम.आर.-12 का कार्य पूर्ण होकर आवागमन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि यह मार्ग 60 मीटर चौडा बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर रेल ओवर ब्रिज भी प्रस्तावित है, जिसका स्वीकृति संबंधी पत्र रेलवे के पास लंबित है।
Related Posts
November 17, 2024 नियमित दवाइयों के सेवन से मिर्गी पूरीतरह ठीक हो सकती है
गीता भवन में राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर इंदौर मिर्गी विशेषज्ञ एसो. समिति का […]
February 17, 2024 कमलनाथ ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में करेंगे प्रवेश..!
कांग्रेस के कमलनाथ समर्थक कई विधायक, पूर्व विधायक और अन्य नेता भी बीजेपी में होंगे […]
September 17, 2021 पीएम मोदी के जन्मदिन पर मल्हाराश्रम स्कूल परिसर में किया गया पौधारोपण, दिव्यांगों को भेंट की गई ट्राइसायकिलें
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधानसभा-3 के वार्ड 57 […]
August 23, 2021 इंदौर- उधमपुर- इंदौर गाड़ी की गई निरस्त
इंदौर : रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ […]
August 28, 2022 पितृ पर्वत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंदिर में की पूजा – अर्चना
महापौर की इलेक्ट्रिक कार में की सवारी, इस पहल को बताया पर्यावरण के अनुकूल।
इंदौर : […]
July 30, 2020 डाक विभाग के खातेदारों को चेक बुक और डेबिट कार्ड उपलब्ध करवाएं- मालू इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर […]
June 14, 2021 कांग्रेस नेताओं की मांग, रात 10 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दें प्रशासन
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले ने […]