केईएम मेडिकल स्कूल भवन का दुरुपयोग करने वालों पर एफआईआर की पुलिस कमिश्नर से करेंगे मांग।
केईएम मेडिकल स्कूल के ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार की संभागायुक्त से करेंगे मांग।
इंदौर : मालवा क्षेत्र में एलोपैथिक मेडिसिन की 1878 में शुरूआत करने वाले ऐतिहासिक महत्व के केईएम मेडिकल स्कूल भवन का दुरुपयोग करने वाले जैन सोशल ग्रुप एलिगेंट के विरुद्ध एफआईआर दर्ज न होने के विरोध में मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल परिवार के सभी डॉक्टर्स, अधिकारी/ कर्मचारी, जूनियर डॉक्टर्स और एमबीबीस, डेंटल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र दिनांक 24.10.2024, गुरुवार को सुबह 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केईएम भवन पर एकत्रित होंगे और 12 बजे रैली के रूप में पुलिस आयुक्त इंदौर के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।
मेडिकल टीचर्स एसो. के अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े और सचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल संभागायुक्त इंदौर संभाग से भी मिलेगा और केईएम मेडिकल स्कूल भवन के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ज्ञापन देगा।
मध्य प्रदेश के चिकित्सक महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय, संयोजक डॉ. माधव हसानी, डॉ.गजेंद्र कौशल, डॉ.महेश कुमार ने भी रैली को समर्थन दिया है।
Related Posts
February 15, 2021 बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए कहानियां सुनाएगी संस्था द डिवाइन चाइल्ड सोसायटी
इंदौर : हमारे परिवार पहले संयुक्त थे। घर में दादा,दादी, ताऊ, ताई, चाचा- चाची और परिवार […]
June 26, 2025 कांग्रेस को इमरजेंसी में पहुंचा दिया है राहुल गांधी ने : सुधांशु त्रिवेदी
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इंदौर प्रवास […]
March 8, 2022 सतरंगी सी है वो, हर रंग में ढल जाती है…
वो कहानी है, वो क़िस्सा हैपर हर एक की ज़िंदगी कावो अटूट हिस्सा है।कभी बहारों सी खुश […]
March 7, 2022 माधव सृष्टि- चमेलीदेवी मेडिकल सेंटर के स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया मरीजों का उपचार
इंदौर : माधव सृष्टि- चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में रविवार से प्रारंभ हुए स्वास्थ्य […]
June 25, 2024 इंदौर – दाहोद रेल लाइन के प्रोजेक्ट में आएगी तेजी
टीही - पीथमपुर के बीच टनल की खुदाई काम पूरा हुआ।
इंदौर : लंबे समय से निर्माणाधीन […]
November 16, 2023 प्रदेश के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी को वोट दें : रणदिवे
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इंदौर की जनता से अपील की है कि […]
October 5, 2020 पर्यावरण को शुद्ध करने वाले कपूर के रोपे गए पौधे
इंदौर : वैदिक मंत्रोच्चार , बांसुरी की स्वर लहरी और आध्यात्मिक वातावरण में पूर्ण आस्था, […]